बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर Sanjay Kapoor की बेटी शनाया कपूर shanaya kapoor ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी ग्लैमरस इंडस्ट्री में le Bal 2019 Des के जरिए एंट्री हो चुकी है....
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर sanjay kapoor की बेटी शनाया कपूर Shanaya Kapoor ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी ग्लैमरस इंडस्ट्री में le Bal 2019 Des के जरिए एंट्री हो चुकी हैं। पेरिस में हुए खास इवेंट के दौरान शनाया कपूर रेड कलर के गाउन में नजर आईं और काफी हॉट और बोल्ड लग रही थीं। शनाया ने रफल का गाउन पहना था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
संजय बोले, बेटी पर गर्व
संजय कपूर और महीप कपूर ने बेटी शनाया की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। वोग इंडिया ने भी शनाया की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शनाया पेरिस में अपने पिता संजय के साथ पहुंची हैं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वे परिस में एफिल टावर के पास भी पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों को शनाया के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
डेब्यू से पहले लेना चाहती हैं प्रैक्टिकल नॉलेज
संजय कपूर का कहना है कि शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले प्रैक्टिकल नॉलेज लेना चाहती हैं। उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे पहले ही इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी हैं। तो उनकी दूसरी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान भी ग्लैमरस इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं।