
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने नवरात्रि के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम तरह से मनाया है। इस बार शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा के साथ पहली बार दुर्गाष्टमी (Durga Aashtmi) मनाई है। भले ही कोरोनावायरस (coronavirus) का डर लोगों में बना हुआ हो लेकिन शिल्पा अपनी आस्था में कभी कोई कमी नहीं रखती। गणेश उत्सव पर भी शिल्पा ने साधारण तरीके से विसर्जन किया था और लड्डू बांटे थे। अब अष्टमी के दिन उऩ्होंने कन्याओं को बिठाकर खाना खिलाया और बेटी समीशा (Samisha) के साथ इस माता की पूजा की। कन्या पूजन पर शिल्पा ने सभी कंजिकाओं के पैर भी धुले। शिल्पा ने इस दौरान कोरोनावायरस से बचने के लिए बनाए गए नियमों को भी बराबर ध्यान रखा।
शिल्पा ने बेटी समीशा के साथ मनाई दुर्गाष्टमी
शिल्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो साझा किया है। जिसमें माता की चौकी से लेकर उनका सुंदर घर भी दिखाई दे रहा है। वहीं शिल्पा और राज कुंद्रा की बेटी समीशा के पूरे दर्शन तो नहीं लेकिन उनके पैरों की झलक जरूर उन्होंने दिखाई। शिल्पा मां दुर्गा की पूजा हर बार बड़े ही विधि विधान ढंग से करती हैं। इस बार भी उन्होंने पूजन के बाद कन्याओं को बिठाया और सभी को खाना परोसा। शिल्पा का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो शेयर कर एक कैप्शन भी लिखा है।
शिल्पा ने कन्या पूजन कर माता को कहा धन्यवाद
उऩ्होंने कहा- आज दुर्षाष्टमी के शुभ दिन पर हम अपनी देवी समीशा शेट्टी कुंद्रा की पहली अष्टमी मनाते हुए बहुत लकी महसूस कर रहे हैं। इसीलिए हमने 8 कन्याओं के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान हमने सारी सावधानियों का ध्यान रखा और कन्याओं का स्वागत किया। आज के दिन देवी महागौरी और उनके नौ दिव्य रूपों की पूजा करके उनका धन्यवाद करने का ये हमारा तरीका है। इस साल हमने मास्क पहने हुए हैं और पूजा को सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए किया। हालांकि इन छोटी बच्चियों की सेवा करना और उनपर प्यार लुटाना बहुत खूबसूरत अनुभव है।