
नई दिल्ली। बस कुछ दिनों बाद साल 2019 खत्म हो जाएगा लेकिन ये साल कई सेलेब्स के लिए बेहद ही खास रहा है। चाहे सोशल मीडिया ही क्यों ना हो बॉलीवुड के सेलेब्स वहां भी अपना जादू चलाते हुए नज़र आए। वहीं अब साल के खत्म होने से पहले ट्विटर इंडिया (Tweeter India) ने ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव और छाने वालों की एक लिस्ट निकाली। इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिस एक्ट्रेस का नाम है वो हैं सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha)। जी हां सोनाक्षी सिन्हा 2019 की वो एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही हैं। इस लिस्ट में देखिए कौन सी हीरोइन है किस नंबर पर साल 2019 खत्म होने वाला है और इस साल कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों पर रहे। अब ट्विटर इंडिया ने इस साल की इयर एंडर लिस्ट निकाली है जिसमें इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट दी है। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा टॉप पर हैं। जानेंटॉप 10 लिस्ट-
1. सोनाक्षी सिन्हा
2. अनुष्का शर्मा
3. लता मगेशकर
4. अर्चना कलपाथी
6. आलिया भट्ट
7. काजल अग्रवाल
8. सनी लियोनी
9. माधुरी दीक्षित नेने
10. रकुल प्रीत सिंह
इस लिस्ट में आप देखें सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka chopra jonas) और अनुष्का शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) छठे स्थान पर अपनी जगह बना पाईं हैं। सोनाक्षी सिन्हा वैसे भी आने वाली फिल्म 'दबंग 3’ (Dabangg 3) की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुईं हैं। 'दबंग 3' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।