बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार डेट नाइट पर गए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, Video हो रहा वायरल

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद पहली बार सामने आए। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

2 min read
Jun 27, 2024

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: न्यूली वेड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसमें नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी का लेटेस्ट लुक दिखाई दे रहा है। कपल मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे।

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को एक निजी समारोह में शादी के बंधे थे। इसके बाद इनकी खूबसूरत शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा का मॉडर्न बहू वाला लुक

सोनाक्षी का लेटेस्ट लुक भी उतना ही शानदार है, जिसमें ग्लैमरस पोशाक में कपल फैशन गोल सेट कर रहे हैं। सोनाक्षी ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में दिखी और ज़हीर एक सफेद शर्ट और मैचिंग कॉम्बो में शानदार लग रहे थे। सोनाक्षी का मॉडर्न बहू वाला ये लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए:

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर शादी कॉन्ट्रोवर्सी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal) ने 23 जून को सिविल कोर्ट में शादी की थी। दोनों लंबे अरसे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी शादी को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा ने इसका जवाब भी दिया था।
फिलहाल दोनों परिवार इस शादी को लेकर खुश हैं और कपल भी शादी के बाद की रस्मों और रीति-रिवाजों को इंजॉय कर रहा है।

Updated on:
27 Jun 2024 02:18 pm
Published on:
27 Jun 2024 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर