8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी गालियां, बोलीं- मुझे पैसों की जरूरत थी, खोला बॉलीवुड का कड़वे सच

Neena Gupta Revealed Being Abused By Director: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। अभिनेत्री ने अपने साथ हुए अपमान पर खुलकर बात की है।

2 min read
Google source verification
Neena Gupta Revealed Being Abused By Director

Neena Gupta (सोर्स- एक्स)

Neena Gupta Revealed Being Abused By Director: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता हमेशा अपनी बेबाकी और ईमानदार बयानों के लिए जानी जाती रही हैं। अभिनय की दुनिया में चार दशक से ज्यादा का सफर तय कर चुकीं नीना ने हाल ही में अपने करियर के उन पन्नों को खोला, जिन पर चमक कम और स्याही ज्यादा थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें फिल्म के सेट पर निर्देशक की गालियां और अपमान सहना पड़ा, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत थी।

नीना गुप्ता का बेबाक बयान (Neena Gupta Revealed Being Abused By Director)

'टाइम्स नाउ' से बात करते हुए नीना गुप्ता ने स्वीकार किया कि ये अनुभव उनके लिए बेहद तकलीफदेह था। उन्होंने कहा कि वो किसी गलती के बिना भी निर्देशक के तीखे और अपमानजनक शब्दों का शिकार बनीं। उस दौर को याद करते हुए उन्होंने माना कि अगर हालात अलग होते और आर्थिक दबाव न होता, तो शायद वो ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा ही नहीं बनतीं। उनके शब्दों में, वो हालात नहीं बल्कि जरूरतें थीं, जिन्होंने उन्हें चुप रहने पर मजबूर किया।

ऐसे किरदार, जिनके लिए मन ही मन मांगी माफी

नीना ने सिर्फ दुर्व्यवहार की बात ही नहीं की, बल्कि अपने करियर के उन किरदारों का भी जिक्र किया, जिन्हें लेकर आज भी उन्हें अफसोस होता है। उन्होंने बताया कि कुछ फिल्मों में उनका रोल इतना सीमित और अर्थहीन था कि शूटिंग के बाद वह घर जाकर भगवान से प्रार्थना करती थीं कि काश येे फिल्म कभी रिलीज ही न हो। एक फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें उनका किरदार बस एक गैंग में खड़े रहने तक सीमित था, न संवाद, न पहचान।

निर्देशन में नहीं, अभिनय में ही संतुष्टि

जब उनसे निर्देशन को लेकर सवाल किया गया, तो नीना गुप्ता ने साफ कहा कि अब वो कैमरे के पीछे जाने की कोई इच्छा नहीं रखतीं। उनका मानना है कि इस मुकाम पर पहुंचकर वह अभिनय में ही संतुष्ट हैं और अब सिर्फ वही भूमिकाएं करना चाहती हैं, जो उन्हें चुनौती दें और खुशी दें। उनका यह भी कहना है कि आज के समय में वह “ना” कहना सीख चुकी हैं, जो पहले संभव नहीं था।

संघर्षों के बावजूद लंबा रहा करियर (Neena Gupta Revealed Being Abused By Director)

नीना गुप्ता का करियर संघर्ष, प्रयोग और साहस की मिसाल है। उन्होंने ‘साथ साथ’, ‘गांधी’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘मंडी’, ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘बधाई हो’ और ‘83’ तक हर दौर में खुद को साबित किया। टेलीविजन और ओटीटी पर भी ‘सांस’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘पंचायत’ जैसे शो में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। हाल ही में वो फिल्म ‘वध 2’ में नजर आईं, जहां एक बार फिर उन्होंने अपने अनुभव और गहराई से दर्शकों को प्रभावित किया।