8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSS 100 Years Celebration: मुंबई में RSS के इवेंट में ग्लैमर का तड़का, शताब्दी समारोह में दिखे करण जौहर–शिल्पा शेट्टी सहित कई बड़े स्टार

RSS Centenary Celebration: देश के अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, लेकिन मुंबई में आयोजित आरएसएस शताब्दी समारोह बेहद खास रहा। मंच पर जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने विचार साझा किए, वहीं दर्शक दीर्घा में मौजूद बॉलीवुड के कई चमकते सितारे करण […]

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 09, 2026

RSS 100 Years Celebration News

शिल्पा शेट्टी और करण जौहर RSS शताब्दी कार्यक्रम में पहुंचे (इमेज सोर्स: ANI)

RSS Centenary Celebration: देश के अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, लेकिन मुंबई में आयोजित आरएसएस शताब्दी समारोह बेहद खास रहा। मंच पर जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने विचार साझा किए, वहीं दर्शक दीर्घा में मौजूद बॉलीवुड के कई चमकते सितारे करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, रवि दुबे और प्रीतम चक्रवर्ती नजर आए। खास बात ये रही कि स्टार्स ने न सिर्फ समारोह में हिस्सा लिया बल्कि मोहन भागवत के संबोधन और विचारधारा से प्रभावित भी नजर आए।

करण जौहर: मोहन भागवत के विचार और आदर्श सुनना प्रेरणादायक था

करण जौहर ने मीडिया से कहा, “आरएसएस के 100 साल पूरे होने के समारोह में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मोहन भागवत जी के विचार सुनना प्रेरणादायक था। उन्होंने हमें इतना समय दिया, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। मोहन भागवत जी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बेहतरीन है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद।”

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी: मैं मोहन भागवत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं

शिल्पा शेट्टी ने कहा, “सबसे पहले शताब्दी वर्ष की बधाई। मैं मोहन भागवत जी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। देश के लिए उनका समर्पण और उनके विचार मुझे प्रेरित करते हैं। उनकी बातों से मुझे भी देश के लिए और मेहनत करने की ऊर्जा मिलती है। मुझे लगता है कि सभी को उनके जैसे सकारात्मक विचार रखने चाहिए।”

रवि दुबे: मोहन भागवत की विचारधारा हर किसी को प्रेरित करती है

आरएसएस शताब्दी समारोह में अभिनेता रवि दुबे को भी देखा गया। उन्होंने कहा, "आरएसएस को 100 वर्ष पूरे करने पर हार्दिक बधाई। इन 100 वर्षों में संगठन ने राष्ट्र निर्माण और भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मोहन भागवत की विचारधारा हर किसी को प्रेरित करती है, और मैं भी अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज में अपना योगदान देने की कोशिश करूंगा।"

गायक प्रीतम चक्रवर्ती: ऐसी कई बातें थीं, जो मुझे पहले नहीं पता थीं।

प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा, “आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई, जिन्हें सुनकर काफी जानकारी मिली। कई चीजें मुझे पहली बार पता चलीं। मैं संगठन को इतने जरूरी विषय सामने लाने के लिए बधाई देता हूं। मोहन भागवत जी ने हर बात बहुत साफ तरीके से समझाई और सभी सवालों के अच्छे जवाब दिए।”