बॉलीवुड

Sonakshi Sinha Photos: सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने शेयर की रोमांटिक फोटोज

Sonakshi Sinha Photos: सोनाक्षी सिन्हा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस दोनों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

less than 1 minute read
Jun 02, 2024
Sonakshi Sinha Bf
सोनाक्षी सिन्हा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की फोटोज वायरल

Sonakshi Sinha Photos: सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं। इस स्पेशल मौके पर सभी सेलिब्रेटी उन्हें विश कर रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने एक्ट्रेस संग अपनी अनदेखी फोटोज शेयर की है। सोनाक्षी और जहीर की इन फोटोज को देखकर फैंस दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रोमांटिक फोटोज वायरल

जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ अनसीन फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए जहीर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोन्ज।'

सोनाक्षी सिन्हा वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई हैं। फैंस को इसमें सोनाक्षी का रोल काफी पसंद आया है। अब सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ककूडा में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी अहम भूमिका में हैं।