बॉलीवुड

Sonakshi Sinha ने इंटरफेथ मैरिज और धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मुझ पर अपना धर्म..

Sonakshi Sinha News: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर बयान दिया है। इसमें उन्होंने धर्म परिवर्तन और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
2 min read
Feb 27, 2025
Sonakshi-sinha-interfaith-marriage-statement with zaheer iqbal
Sonakshi sinha interfaith marriage

Sonakshi Sinha Interfaith Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल से 8 महीने पहले शादी की थी। उनकी ये इंटरफेथ मैरिज काफी चर्चा में रही थी। अब सोनाक्षी ने इस शादी के बारे में खुलकर बातें की हैं एक इंटरव्यू में।

सोनाक्षी सिन्हा इंटरफेथ मैरिज पर दिया बयान

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने और उनके पति जहीर इकबाल ने कभी धर्म को लेकर चर्चा नहीं की।

धर्म परिवर्तन के सवाल पर क्या बोलीं सोनाक्षी?

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "हमने कभी धर्म के बारे में नहीं सोचा। हम दो लोग हैं जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, शादी करना चाहते हैं और शादी कर रहे हैं। न वह मुझ पर अपना धर्म थोप रहे हैं और न मैं उन पर।"

एक-दूसरे की परंपराओं की करते हैं इज्जत

सोनाक्षी ने कहा कि "हम दोनों अपने-अपने धर्म और परंपराओं का सम्मान करते हैं। जहीर दिवाली पूजा में शामिल होते हैं और मैं उनकी नियाज में बैठती हूं। बस यही मायने रखता है।"

स्पेशल मैरिज एक्ट को बताया सही तरीका

सोनाक्षी सिन्हा ने स्पेशल मैरिज एक्ट की तारीफ करते हुए कहा- "इस एक्ट के तहत मुझे, एक हिंदू महिला को धर्म बदलने की जरूरत नहीं है। जहीर अपने धर्म का पालन कर सकते हैं। इस तरह दो प्यार करने वाले लोग शादी कर सकते हैं।"

धर्म परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब

सोनाक्षी ने धर्म परिवर्तन वाले सवाल पर कहा- "मुझसे कभी किसी ने नहीं पूछा कि क्या मैं धर्म परिवर्तन करने जा रही हूं। क्योंकि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं और बस शादी कर रहे हैं।"

सोनाक्षी का कहना है कि शादी प्यार का बंधन है, जिसमें धर्म की कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।

Updated on:
27 Feb 2025 10:25 am
Published on:
27 Feb 2025 10:24 am
Also Read
View All
गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने दिया मामा की दूसरी शादी की खबरों पर बेबाक बयान , बोलीं- टीना और यशवर्धन से करूंगी बात

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो ले रहे हैं’

फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

‘मैं अकेले बहुत खुश हूं, लेकिन साथ घूमने वाला कोई हो’, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्यार और रिश्ते पर कही दिल की बात