बॉलीवुड

Sonakshi Sinha बॉलीवुड को कह सकती है अलविदा! फिल्मों से नहीं अब इस काम से कर रही हैं मोटी कमाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्रोफेशनल कार्यों को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका मन किस दिशा में अब लग रहा है।

2 min read
May 29, 2024
Sonakshi Sinha

Actress Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में बताया कि बिजनेसवुमन होना एक्ट्रेस होने से थोड़ा टफ है। मुझे लगता है कि एक्टिंग मेरे खून में बसा है। मैंने हमेशा सब कुछ चलते-फिरते सीखा है। लेकिन मुझे कभी भी कुछ भी करने में अनकंफर्टेबल महसूस नहीं हुआ। बिजनेसवुमन और एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर, यह बहुत ही नया है। यह मेरे लिए कुछ हटके है। लेकिन फिर भी मुझे यह वाकई पसंद आ रहा है।

बिजनेसवुमन हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बिजनेसवुमन भी हैं। वह आर्टिफिशियल नेल ब्रांड सोएजी की मालकिन हैं। एक्ट्रेस यहां से अच्छी कमाई कर रही हैं।
सोनाक्षी ने आगे कहा, ‘मैं बिजनेस में बहुत सी चीजें सीख रही हूं और मुझे लगता है कि मैं इसमें काफी अच्छा कर रही हूं।’
सोनाक्षी की इन्हीं बातों से लगता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अब दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि आप इंडस्ट्री छोड़ने वाली हैं क्या? हालांकि इस मामले पर सोनाक्षी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर खूब सुर्खियों बटोरी। उन्होंने 'फरीदन' का बेहतरीन रोल प्ले किया, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से खूब सराहना मिली।

Sonakshi Sinha Hiramandi The Diamond Bazaar

एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिजनेस पर भी फोकस कर रही हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिजनेस पर भी फोकस कर रही हैं और मोटी कमाई कर रही हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, सनी लियोनी, लिसा हेडन, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडीज और रिया कपूर जैसे नाम शामिल हैं।
बता दें कैटरीना 'के ब्यूटी' की मालकिन हैं, वहीं आलिया क्लोदिंग ब्रांड को बेहतरीन तरीके से संभाल रही हैं।

Also Read
View All

अगली खबर