बॉलीवुड

Sonu Sood ने किसान आंदोलन को सपोर्ट करते हुए स्टार्स पर कसा तंज, बोले- गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी?

सोनू सूद ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट बॉलीवुड स्टार्स पर सोनू ने कसा तंज कहा- गलत तो सही कहोगे तो कैसे नींद आएगी?
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2021, 9:11 AM IST
Sonu Sood
Sonu Sood and Farmers protest

नई दिल्ली | किसान आंदोलन (Kisan Andolan) इन दिनों एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अब सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी उनके लिए आवाज उठने लगी है। पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) के एक ट्वीट के बाद से इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग ही माहौल बना हुआ है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिहाना को भारत के मुद्दे पर बोलने के लिए लताड़ भी लगाई। वहीं कुछ सितारों ने रिहाना का समर्थन भी किया है। इसी बीच सोनू सूद (Sonu Sood) का भी एक ट्वीट सामने आया है जिसमें वो किसानों के समर्थन में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने उन स्टार्स पर तंज कसा है जिन्होंने कुछ विदेशी स्टार्स के ट्वीट के बाद लगातार ट्वीट करते हुए देश में एकता बनाए रखने की बात कही थी।

रिहाना, ग्रेटा और मिया खलिफा जैसे पॉपुलर स्टार्स ने किसान आंदोलन (Farmers protest) के समर्थन में ट्वीट किया। उसके बाद कंगना रनौत, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, सुनील शेट्टी समेत कई सितारों ने हॉलीवुड स्टार्स के ट्वीट को एजेंडा बताते उसपर ध्यान ना देने की बात कही। सभी ने कहा कि भारत का अंदरूनी मामला है और हम एक साथ हैं। हालांकि कुछ सितारे इसका विरोध भी करते नजर आए। सोशल मीडिया पर दो अलग राय रखने वाले लोग देखने को मिल रहे हैं। अब सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी? सोनू के इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने कुछ बॉलीवुड स्टार्स को लेकर ही ऐसा कहा है।

बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) पहले भी कई बार किसानों के लिए आवाज उठा चुके हैं। सोनू के इस ट्वीट के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और शुक्रिया भी कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग सोनू को खुलकर बोलने की सलाह भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें डरना नहीं चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा