बॉलीवुड

सोनू सूद का एक और बड़ा कदम, रमजान के दौरान 25 हजार प्रवासी मजदूरों को खिलाएंगे खाना

सोनू सूद (Sonu Sood) ने अब रमजान (Ramzan) के महीने में भिवंडी इलाके में रहने वाले 25,000 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने का फैसला लिया है।
2 min read
sonu_sood.jpg

नई दिल्ली: अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में राज करने एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की (Coronavirus) जंग में सोनू लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। एक्टर ने पहले अपना जुहू स्थित होटल उन डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए खोल दिया है जो इस वक्त कोरोना को हराने में दिन-रात जुटे हुए हैं। इसके अलावा सोनू को लेकर ये खबरें हैं कि वह इन दिनों 45 हजार से अधिक गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। वहीं अब एक्टर ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, सोनू सूद (Sonu Sood) ने अब रमजान (Ramzan) के महीने में भिवंडी इलाके में रहने वाले 25,000 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने का फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक, एक्टर को जैसे ही पता चला कि महाराष्ट्र के भिवंडी में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिक हैं, जो परेशान हैं, उसके बाद सोनू ने यह फैसला लिया है। सोनू ने इसपर कहा कि इस संकट की घड़ी में हमें एक-दूसरों के लिए खड़ा होना जरूरी है, ताकि पूरे दिन रोजे के बाद कोई भूखा न रह सकें।

View this post on Instagram

🌏 🕯#9baje9minute

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

एक्टर के इस कदम की चारों ओर तारीफ हो रही है। वही भिवंडी के विधायक रईस शेख ने भी सोनू के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा- 'सोनू द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। सोनू एक अच्छे इंसान हैं, मैंने पहले ही सुना है कि वह 45 हजार लोगों को खाना खिलाने का काम कर रहे हैं, जोकि काफी प्रेरणादायक है। मुझे खुशी है कि वह भिवंडी के प्रवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं।'

Published on:
23 Apr 2020 01:48 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’