बॉलीवुड

‘सैटेलाइट शंकर’ के ट्रेलर लांच पर रो पड़े सूरज पंचोली, जिया खान आत्महत्या केस के सवाल पर दे रहे थे जवाब

एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या को लेकर सवाल पूछे जाने पर सूरज पंचोली रो पड़े, और फिर खुद को संभालते हुए मीडिया के सवालों का .....
2 min read
Oct 18, 2019
sooraj pancholi jiah khan
sooraj pancholi jiah khan

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 2013 में जुहू स्थित अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस केस में उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक यह मामला चल रहा है। सूरज पंचोली की अपकमिंग फिल्म 'सेटेलाइट शंकर' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। जहां सूरज के साथ फिल्ममेकर और टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या को लेकर सवाल पूछे जाने पर सूरज पंचोली रो पड़े, और फिर खुद को संभालते हुए मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

जिया सुसाइड कैस से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए सूरज ने कहा, 'यह स्ट्रगल मेरे लिए सिर्फ 4 साल का नहीं था, बल्कि 7 साल का था, जब मैं जेल गया तो मैं 21 साल का था, वो भी उस गुनाह लिए जो मैंने किया नहीं था। मुझे ये छुपाने की जरूरत नहीं है, यहां पर सभी मेरी परसनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। मैं इतने सालों से चुप था, क्योंकि मुझे कोर्ट पर विश्वास था, मुझे अब भी विश्वास है। लेकिन यहां पर बहुत समय लगता है। मेरे पास जजमेंट का इंतजार करने के लिए 40 या 20 साल नहीं है। मैं अपने केस में अपराधी ठहराया गया हूं, और एक अपराधी कुछ कर नहीं सकता।'

आगे सूरज ने कहा कि इंडिया के इतिहास में सिर्फ मेरा ही एक ऐसा केस है जहां मुलजिम ने खुद कोर्ट से कहा कि आप मेरा ट्रायल चलाओ। सात साल हो गए हैं, आप लोग कभी नहीं समझेंगे की मैं किस दौर से गुजर रहा हूं। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं स्टूडियो जाता था, तो लोग मुझसे पूछते थे सूरज केस में क्या चल रहा है? लेकिन उस समय मेरे पास उनसे कहने के लिए कुछ नहीं होता था।

Published on:
18 Oct 2019 09:02 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’