बॉलीवुड

‘उनकी वजह से मैं शाहरुख खान हूं’, सलीम खान की बिगड़ी तबियत के बीच SRK का इमोशनल बयान आया सामने

SRK Statement on Salim Khan: दिग्गज कहानीकार सलीम खान की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रही है। इसके चलते उनको मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने अपने शानदार करियर में शाहरुख खान सहित कई नामी चेहरों का मार्गदर्शन किया है। इसी बीच शाहरुख खान का पुराना इंटरव्यू सामने आ रहा है।

2 min read
Feb 20, 2026
सलीम खान के लिए शाहरुख खान का पुराना भावुक बयान आया सामने। (फोटो सोर्स: IMDb)

SRK Statement on Salim Khan: फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां किसी के साथ की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। यही साथ जब नहीं मिलता तो कई लोगों के सपने अधूरे रह जाते हैं और अगर मिल जाता है तो वो फिल्मी पर्दे पर चमक जाते हैं क्योंकि जब भूख लगती है तो सारे सपने धरे रह जाते हैं। इसी भूख को सहारा दिया सलीम खान ने, जिनके घर का दरवाजा कभी किसी के लिए नहीं बंद हुआ। जो भी चाहे इनके घर में आ सकता है। खाना खा सकता है।

ये भी पढ़ें

मेरी मां ने ड्राइवर की कॉलर पकड़ी, थप्पड़ जड़ा…, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बचपन का एक डरावना किस्सा

सलीम खान की वजह से मैं शाहरुख खान हूं (I am Shahrukh Khan Because of Salim Khan)

सलीम खान और शाहरुख खान। (फोटो सोर्स: IMDb)

सलीम खान के इसी अपनेपन को शाहरुख खान अक्सर याद करते हैं। साल 2018 में SRK ने उनके इसी प्यार भरे व्यवहार का जिक्र IANS को दिए इंटरव्यू में किया था, मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए शाहरुख ने कहा, "जब मैं पहली बार मुंबई आया था और अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहा था, तब मैंने सलमान खान के घर खाना खाया था, उस दौरान सलीम खान जी ने मेरा बहुत सपोर्ट किया और मुझे प्यार भी दिया। उन्हीं की वजह से मैं 'शाहरुख खान' बन पाया हूं।"

सलीम खान का घर जरूरतमंद के लिए खुला रहता है

शाहरुख खान ही नहीं, फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने बताया है कि सलीम खान और उनका परिवार हर शख्स का दिल खोलकर स्वागत करता है। खान परिवार को अक्सर एक ऐसे परिवार के रूप में जाना जाता है जहां डायनिंग टेबल से कोई भूखा नहीं जाता है।

इंस्टेंट बॉलीवुड (Instant Bollywood) को दिए इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने भी इसका जिक्र किया था। उन्होंने बताया था, “उनका गैलेक्सी वाला घर हमेशा खुला रहता था, जो भी आना चाहता था, आ सकता था। कोई ताला नहीं, हमेशा खुला रहता था। आप कभी भी दरवाजा खोलकर अंदर जा सकते थे। जब भी आप चाहें। आप उनका फ्रिज खोलकर जो चाहें खा सकते थे। हालांकि, मैंने ऐसा नहीं किया था। चाहे उनका प्रोटीन शेक पीना हो या उनके विटामिन लेना या फिर बची हुई बिरयानी को गर्म करके खाना चाहते हैं? कोई मना नहीं करेगा।”

सलमान गैलेक्सी छोड़कर क्यों नहीं रहते बड़े घर में?

एक पुराने इंटरव्यू में, सलमान खान ने बड़े, आलीशान बंगले में जाने के बजाय गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था, “मुझे एक बड़े, आलीशान बंगले में रहने के बजाय बांद्रा में अपने फ्लैट में रहना ज्यादा अच्छा लगता है क्योंकि मेरे माता-पिता मेरे फ्लैट के ऊपर वाले फ्लैट में रहते हैं। बचपन से ही मैं उसी बाएं और दाएं मोड़ से जाता हूं जो मुझे पंसद है और मैं इसी तरह से रहना चाहता हूं।

आपको बता दें कि सलीम खान अपनी दो पत्नियों, सलमा खान और हेलेन, अपने बेटों सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान और उनके परिवारों के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट में उनका पूरा परिवार रहता है। सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल उनकी तबीयत में आराम है और वो जल्द ही हम सबके बीच वापस आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें

सलीम खान को क्यों नहीं थी बेटे सलमान खान की शादी की चिंता, एक इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर