बॉलीवुड

विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म नटखट ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल…..

विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म नटखट ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल.......

less than 1 minute read
Nov 10, 2020
विद्या बालन

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। उनकी शॉर्ट फिल्म नटखट को लेकर खबर आई है कि यह फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में शामिल होने की संभावना है। इस बात की जानकारी स्वयं विद्या बालन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

आपको बता दें कि फिल्म नटखट ने हाल ही बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2020 के तीसरे संस्करण में शीर्ष पुरस्कार हासिल किया है। जो इसे ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए योग्य बना रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शान व्यास ने किया था और फिल्म पुरुष प्रधान समाज, घरेलू हिंसा और मां बेटे के स्नेह भरे रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन ने बतौर निर्माता अपने कैरियर की भी शुरुआत की थी। नटखट का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित वी आर वन ए ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। विद्या बालन की यह फिल्म अगर ऑस्कर के लिए जाती है तो यह सिर्फ विद्या के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात रहेगी। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से करीब है। क्योंकि इसने मुझे अभिनेता ओर निर्माता की दोहरी भूमिका निभाने का मौका दिया है।

Published on:
10 Nov 2020 11:50 pm
Also Read
View All