बॉलीवुड

अनुष्का हुईं इस गंभीर बीमारी का शिकार! डॉक्टर दे रहे आराम करने की सलाह

अनुष्का को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 11:17 AM IST
anushka
anushka

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में जुटी हैं। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में वह लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। जैसा की हम सब जानते हैं अनुष्का उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जो अपने काम के प्रति हमेशा डेडिकेटेड रहती हैं। पर इसी बीच अनुष्का को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनने में आया है कि एक दम फिट नजर आने वाली बॉलीवुड की इस बबली गर्ल को bulging disc नाम की एक बीमारी हो गई है।

डॅाक्टर दे रहे अनुष्का को ये सलाह

जी हां, इस बीमारी के कारण अनुष्का शर्मा को आजकल काफी शारीरिक दर्द का सामना करना पड़ रहा है। बॅालीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, ‘अनुष्का शर्मा को इंटेन्सिव फिजियोथेरेपी सेशन के कारण bulging disc problem हो गई है, जिसका इस वक्त इलाज चल रहा हैं। डॉक्टर्स के अनुसार अनुष्का को इस बीमारी से उबरने में 3-4 हफ्ते लगेंगे। उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है पर वो 'सुई-धागा' के प्रमोशन्स में हिस्सा लेना चाहती हैं। bulging disc problem के कारण अनुष्का एक जगह पर ज्यादा देर नहीं बैठ सकती हैं।’

पर इन सबके बावजूद अनुष्का अपनी नई फिल्म ‘सुई-धागा’ का प्रमोशन पूरे जोर-शोर से कर रही हैं। वो नहीं चाहती हैं कि उनकी वजह से फिल्म की मार्केटिंग पर किसी प्रकार का प्रभाव पड़े।

जानें सुई धागा फिल्म के बारे में...

गौरतलब है कि शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुई धागा' की कहानी मजदूरी और नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया योजना पर आधारित है। फिल्म में वरुण एक मजदूर का किरदार निभाने वाले हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

Updated on:
6 Sep 2018, 11:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ