बॉलीवुड

Sab Badhiya hai Song : जब वरुण ने पोस्टर फाड़कर मारी एंट्री, तो किया जमकर डांस

फिल्म 'सुई धागा' का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम 'मेक इन इंडिया' के तर्ज पर किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 1:05 PM IST
Varun Dhawan
Varun Dhawan

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया'' का नया गाना 'सब बढ़िया है...' रिलीज किया जा चुका है। इसमें वरुण जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं और यकीनन इसे सुनकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इस गाने से पहले इसका टीजर जारी किया गया था। जिसे फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला। इस फिल्म में वरुण के अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आएंगी और इन दिनों दोनों ही स्टार्स फिल्म के प्रमोेशन में काफी बिजी हैं। वरुण का 'सुई धागा चैलेंज' भी खूब वायरल हो रहा है।

वरुण ने गाना शूट करने के लिए किया रिक्वेस्ट

फिल्म 'सुई धागा' के इस गाने 'सब बढ़िया है...' में वरुण पहले मूवी की टीम से गाना शूट करने के लिए रिक्वेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जब मेकर्स मान जाते हैं तो वह कहते हुए जाते हैं, 'ऐसा गाना करूंगा ना मैं कि मुंह ताकते रह जाओगे।' फिर वह लाइटिंग स्टेज पर पोस्टर फाड़कर एंट्री मारते हैं और जमकर डांस करते हैं। उनके साथ सभी लोग गाने को खूब इंजोय करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया है। बता दें कि इस गाने को अभी तक 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'मेक इन इंडिया' के तर्ज पर बनी है फिल्म

गौरतलब है कि फिल्म 'सुई धागा' का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम 'मेक इन इंडिया' के तर्ज पर किया गया है। इस मूवी में 'मेड इन इंडिया' का जिक्र होता दिखाई देगा। जो कि आपको ट्रेलर में देखने को मिल चुका है। इस फिल्म में ये भी दिखाया है कि बेरोजगारी से अच्छा खुद का रोजगार है। इसमें वरुण 'मौजी' और अनुष्का उनकी पत्नी 'ममता' के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा अगर वरुण की फिल्म की बात की जाए तो वह अलिया भट्ट के साथ मूवी 'कलंक' में भी नजर आएंगे। इसकी शूटिंग में दोनों ही स्टार्स व्यस्त हैं।

Updated on:
25 Sep 2018, 1:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ