बॉलीवुड

सनी दिओल ने कर ली थी डिंपल कपाड़िया से शादी, बाद में आया ये सच सामने

sunny deol birthday special: एक्टर सनी देओल का आज जन्मदिन है सनी की पहली फिल्म बेताब थी
2 min read
sunny.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब वो काफी यंग थे। उस टाइम उनके अफेयर के चर्चे भी खूब हुआ करते थे। सनी का नाम एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया के साथ भी जुड़ चुका है। एक दौर था जब शादीशुदा सनी का दिल डिंपल पर आ गया था। कहा जाता था कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की।

सनी और डिंपल को लंदन में बस स्टॉप पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। दोनों ने की पहली फिल्म 1984 में आई 'मंजिल-मंजिल' थी। इस फिल्म के शूट के दौरान ही दोनों करीब आए थे। दोनों को लेकर ये खबर भी उड़ी थी कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन ये कभी प्रूफ नहीं हो पाया। लेकिन हर जगह उनकी शादी के चर्चे थे। बता दें कि दोनों का रिश्ता करीब 11 साल तक चला था।

सनी का नाम डिंपल के अलावा एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ भी जुड़ा था। सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी, जिसमें उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई थी। शूटिंग के दौरान ही अमृता का दिल सनी पर आ गया। फिल्म में दोनों के कुछ इंटीमेट सीन शूट किए गए थे। पर्दे पर फिल्माए गए इन सीन के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं चला।

Published on:
19 Oct 2019 01:07 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’