बॉलीवुड

मरने से पूर्व Sushant Singh Rajput ने दान में दिए थे सवा करोड़ रुपये, बहन ने Photo शेयर कर किया खुलासा

सुशांत ने नागालैंड राहत कोष में दान किये थे सवा करोड़ रुपये दान एक्टर की बहन ने सोशल मीडिया पर लेटर साझा कर किया खुलासा

2 min read
sushant donated 1 cr

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से उनके बैंक एकाउट खंगाले जा रहे है जहां उनके पैसों के साथ हुए हेर फेर के साथ ही ये बाते सामने आई है कि सुशांत अपने खर्चों के साथ लोगों पर आई मुसीबतो के लिए भी काम करने में पीछे नही थे। उनकी दरियादिली की मिसाल अभी हाल ही हुए एक पोस्ट के दौरान देखने को मिली। जिसमें सुशांत ने नागालैंडवासियों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये दान किये थे।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक लेटर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में पोस्ट करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि मेरा भाई हमेशा मदद के लिए हाथ बंटाना चाहता था।

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर जो पोस्ट शेयर किया है वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है, साथ ही इस पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा साझा किये गए लेटर में नागालैंड के मुख्यमंत्री के द्वारा सुशांत सिंह राजपूत को सवा करोड़ रुपये दान करने के लिए धन्यवाद किया गया है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के दान किए जाने वाले पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "वह एक अपने लिए नही बल्कि दूसरों के लिए भी जीता था। हर किसी के लिए वह खुले दिल से मदद करने के लिए आगे रहता था। आपको ढेर सारा प्यार भाई। ऐसे ही बने रहने के लिए शुक्रिया।" श्वेता की इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का यह पहला पोस्ट शेयर नही किया है, इससे पहले भी उन्होनें कई पोस्ट शेयर किए थे जो दिल को भावुक कर देने वाले थे अभी हाल ही में श्वेता सिंह ने सुशांत की छुपी प्रतिभाओं के बारे में बताया था कि उनके पास किस तरह की कलाए थीं। वीडियो में एक्टर दोनों हाथों से मिरर राइटिंग करते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद से सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी जो अब यह केस सीबीआई के हाथ में है। सुशांत के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म काय पो चे से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी. इसके बाद वह 'एम.एस धोनी' और 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Updated on:
02 Sept 2020 03:38 pm
Published on:
02 Sept 2020 03:30 pm
Also Read
View All