27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल त्रासदी पर एकजुट हुआ बॉलीवुड: मनीषा कोइराला ने जताया दुख तो उदित नारायण बोले- तबाही देख रोना आ रहा

Nepal flash floods: नेपाल और तिब्बत सीमा पर हिमखंड फटने से आई भयानक बाढ़ को लेकर सितारे भी एकजुट हो गए हैं। मनीषा कोइराला से लेकर सुनील शेट्टी, अनुपम खेर और उदित नारायण ने दुख जताया है।
3 min read
Google source verification
Nepal flesh flood bollywood react anupam kher manish koirala udit narayan

नेपाल त्रासदी पर बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया (Photo Source- Instagram/uditnarayanmusic/@m_koirala))

Bollywood On Nepal flash floods: हिमालयी सीमावर्ती देश नेपाल और तिब्बत में बुधवार को एक विशाल ग्लेशियर के अचानक ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश और हिमस्खलन के बाद भोटे कोशी नदी के उफान पर आने से रसुवा क्षेत्र जलमग्न हो गया, जिससे अब तक 359 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है वहीं, 1500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस त्रासदी ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि वहां मौजूद भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के कई पर्यटकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस दुखद हादसे पर भारतीय फिल्म उद्योग के कई दिग्गज कलाकारों ने गहरा शोक जताया है।

नेपाल त्रासदी से बॉलीवुड सितारे हुए दुखी

नेपाली मूल के मशहूर बॉलीवुड गायक उदित नारायण झा ने इस प्राकृतिक आपदा पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया है। उदित नारायण, जिनका पैतृक जुड़ाव नेपाल और भारत के मिथिला क्षेत्र से है, वह इस त्रासदी को लेक भावुक हो गए।

उदित नारायण ने कहा, "यह बहुत दुखद और दिल तोड़ने वाला है, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे इंसान बेबस है। हालांकि, मेरा परिवार प्रभावित क्षेत्र से थोड़ा दूर है, फिर भी पूरे इलाके में खतरे का अलर्ट जारी है। इस स्तर की तबाही देखकर रोने का मन कर रहा है। पूरी दुनिया दुखी है और मैं राहत कार्यों में योगदान देना चाहता हूँ ताकि मदद सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। हम बस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सब जल्द ठीक हो जाए।"

अनुपम खेर ने भी दुख जताते हुए कहा, "मैं नेपाल के लिए प्रार्थना करता हूं। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। लोगों की जान गई है। परिवार उजड़ गए हैं। घर बह गए हैं। बेबस जानवर इस तबाही में फंस गए हैं। यह सोचना ही दिल दहला देने वाला है कि कैसे कुछ ही पलों में, कोई व्यक्ति जिसे अपना कहता है, वह सब कुछ गायब हो सकता है।"

मनीषा कोइराला ने भी लोगों से की अपील

बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों ने पीड़ितों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है। नेपाल मूल की अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी NDTV के एक कार्यक्रम में प्रशंसकों से "नेपाल के लिए प्रार्थना" करने की अपील की और राहत सामग्री पहुंचाने वाले जरूरी हेल्पलाइन नंबर्स शेयर किए है। वहीं, अभिनेता रोहित सराफ ने कहा कि नेपाल से आ रही तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं और वह लापता लोगों की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

हमेशा राहत कार्यों में आगे रहने वाले अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "नेपाल, आप इस आपदा में अकेले नहीं हैं। हम भोजन, आश्रय और पुनर्निर्माण में आपकी सहायता के लिए पूरी ताकत के साथ आ रहे हैं।" इनके अलावा संजय दत्त और अरुण गोविल ने भी जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सुनील शेट्टी ने भी नेपाल त्रासदी पर चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा, "नेपाल में हुई तबाही को देखकर दिल टूट जाता है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित हर परिवार और जमीन पर दिन-रात काम कर रहे लोगों के साथ हैं। नेपाल के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हिम्मत बनाए रखें।"

पर्यटक फंसे, नेपाल सरकार ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

बाढ़ के कारण नेपाल और तिब्बत का संपर्क कट गया है और कई देशों के नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने राहत कार्यों में तेजी लाते हुए पर्यटकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बोर्ड ने टोल-फ्री नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और पर्यटक पुलिस का संपर्क नंबर 9851289445 जारी किया है, ताकि फंसे हुए लोगों और उनके परिवारों को तुरंत जानकारी दी जा सके।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग