बॉलीवुड

सुशांत के अंतिम संस्कार का वीडियो देख Ankita lokhande को आया गुस्सा, कहा- इसे तुरंत डिलीट करो

सुशांत सिंह राजूपत के एक फैन ने हाल ही में उनके अंतिम संस्कार के दौरान का वीडियो पोस्ट कर दिया जिसे देख अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भड़क गईं। उन्होंने यूजर से वीडियो को तुरंत डिलीट करने को कहा।
2 min read
Sep 29, 2020
Ankita Lokhande tweet asked to delete Sushant Singh Rajput funeral video
Ankita Lokhande tweet asked to delete Sushant Singh Rajput funeral video

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनके कई वीडियोज और फोटोज फैंस द्वारा सामने आए। एक बार फिर फैन ने सुशांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। हालांकि ये वीडियो उनके अंतिम संस्कार (Sushant funeral video) के दौरान का है जिसे देख हर कोई इमोशनल हो जाएगा। सुशांत का आखिरी वीडियो देखने के बाद उनके फैंस बहुत भावुक हो गए हैं। वहीं सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इस वीडियो पर दो प्रतिक्रियाएं दी हैं। सबसे पहले अंकिता ने वीडियो को डिलीट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को तुरंत हटाएं। अंकिता के इस वीडियो को डिलीट करने के लिए कहने के पीछे उन्होंने बड़ी वजह भी बताई है।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसे मुंबई पुलिसे ने सुसाइड बताया था। जिसके बाद से उनके फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं। अब केस सीबीआई के हाथ में है लेकिन केस अभी भी सुलझ नहीं पाया है। सुशांत के फैंस अक्सर उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं और न्याय की मांग करते हैं। ऐसे ही एक फैन ने सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान का वीडियो पोस्ट कर दिया।

जिसपर जवाब देते हुए अंकिता लोखंडे ने इसे तुरंत डिलीट (Delete) करने को कहा। उन्होंने अपने (Ankita Lokhande Tweet) ट्विटर पर लिखा- तुम्हारी दिक्कत क्या है। ऐसे वीडियो पोस्ट करना बंद करो ये बहुत ही परेशान करने वाले हैं। ये आग्रह है कि इस वीडियो को अभी हटाओ। हमें पता है कि तुम उससे प्यार करते हो लेकिन ये तरीका नहीं है उसे सपोर्ट करने और प्यार जताने का।

बता दें कि नेपोटिज्महुड नाम के यूजर ने वीडियो को पोस्ट कर लिखा था- मैं इस तरह का वीडियो शेयर नहीं करना चाहता था लेकिन ये वीडियो इसलिए डाल रहा हूं कि आपको जब भी कोई बॉलीवुड फिल्म देखने का मन हो तो इस वीडियो को एक बार देख लें। साथ ही #JusticeForSushant हैशटैग भी लगाया गया था।

Published on:
29 Sept 2020 07:58 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद