सुशांत का कॅरियर काफी उतार-चढ़ावों से होकर गुजर रहा है। उनके हाथ तो एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट लगते हैं लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ये सारे प्रोजेक्ट बंद भी हो रहे हैं
बॉलीवुड में इनदिनों फिल्मों के रीमेक बनने का चलन सा चल गया है। इसी बीच बॉलीवुड दो सुपरस्टार की हिट कॉमेडी फिल्म का भी रीमेक बनने की खबर सामने आई है। ये फिल्म आमिर खान और सलमान खान की हिट कॉमेडी 'अंदाज अपना अपना'। इस फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के काम करने की खबर सामने आ रही है। वहीं सुशांत का नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आंखें 2' के साथ भी जुड़ता हुआ सुनाई दे रहा है।
'अंदाज अपना अपना' के रीमेक में सुशांत आएंगे नजर:
इनदिनों सुशांत का कॅरियर काफी उतार-चढ़ावों से होकर गुजर रहा है। उनके हाथ तो एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट लगते हैं लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ये सारे प्रोजेक्ट बंद भी हो रहे हैं। खैर अब उनके हाथ दो नए प्रोजेक्ट लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत जल्द ही सलमान और आमिर की कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के रीबूट में काम करने जा रहे हैं। अभी तक ये पता नहीं चल पा रहा है कि सुशांत फिल्म में आमिर का रोल निभाएंगे या सलमान का।
इन फिल्मों में करेंगे काम:
कुछ दिनों पहले खबरें आईं थी कि सुशांत बहुत ही जल्द अमिताभ बच्चन की 'आंखें 2' के साथ जुड़ सकते हैं। बता दें कि निर्माताओं और सुशांत के बीच बातचीत हो गई है। वहीं जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जायेगा। वहीं जल्द ही वह अपने दोस्त और इंडस्ट्री के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ 'द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स' के हिन्दी रीमेक को भी शुरू करेंगे। इसके साथ-साथ वो डायरेक्टर नितेश तिवारी की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे। वहीं अब ये भी खबर आ रही है कि वह बहुत जल्द 'महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक' के दूसरे भाग को भी शुरू कर सकते हैं।