
नई दिल्ली। विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया था। वहीं आज एक फिर से सुष्मिता ने ये यादें ताजा कर दी हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर की हैं। वीडियो में सुष्मिता सेन रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज का हर कोई दीवाना हो रहा है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन बांगलादेश के मिस यूनिवर्स 2019 के स्टेज पर बतौर जज बनकर पहुंची थी।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुष्मिता सेन खूबसूरत अंदाज में स्टेज पर एंट्री लेती हैं। साथ ही वो इस साल 2019 की मिस यूनिवर्स गर्ल को ताज पहनाती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा स्टेज पर काफी सारी मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट भी नजर आ रही हैं, जो खुद को और अपने देश को रिप्रेजेंट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो पर काफी बार देखा जा चुका है। वीडियो पर काफी सारे व्यूज आ चुके हैं। साथ में काफी सारे लाइक और कमेंट्स भी आ चुकी हैं। सुष्मिता सेन का ये खूबसूरत अंदाज फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।