बॉलीवुड

2 साल के तैमूर को 31 साल की ये एक्ट्रेस करना चाहती है डेट, खुद किया खुलासा

करीना कपूर के बेटे Taimur Ali Khan को डेट करना चाहती हैं बाॅलीवुड की ये एक्ट्रेस...
2 min read
Mar 05, 2019
Taimur Ali Khan Pataudi
Taimur Ali Khan Pataudi

बॉलीवुड के नन्हे सुपरस्टार तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी किसी से कम नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जहां भी जाते हैं Paparazzi उनको फॉलो करते नजर आते हैं। आए दिन तैमूर की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में तैमूर को लेकर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तापसी पन्नू हैं।

Taapsee Pannu " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/05/taimur1_4231585-m.jpg">

तापसी पुन्नू ने तैमूर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। तापसी पन्नू ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के क्यूट बेटे तैमूर अली खान के साथ डेट पर जाने की बात कही है। तापसी ही नहीं तैमूर की क्यूटनेस का कायल हर कोई है। लेकिन तापसी ने ऐसा क्यों कहा आइए जानते हैं।

दरअसल, इस इंटरव्यू के दौरान जब तापसी से पूछा गया की वह किसको डेट करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने अपने जवाब को घुमाते हुए कहा कि वह तैमूर के साथ डेट करना चाहती हैं। तापसी ने ये बात सीरियसली नहीं बल्कि मजाक में कही थी। बता दें कि इन दिनों तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म 'बदला' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन एक बार फिर से लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Updated on:
05 Mar 2019 04:34 pm
Published on:
05 Mar 2019 03:51 pm