बॉलीवुड

हैकर्स से परेशान हुईं अभिनेत्री Tabu, फैंस को दी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी.. इस तरह किया आगाह

तब्बू का इंस्टाग्रााम अकाउंट हुआ हैक फैंस को पोस्ट करके दी जानकारी तब्बू ने लोगों को हैकर्स से सतर्क रहने की दी सलाह

2 min read
Jan 18, 2021
Tabu

नई दिल्ली | बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों हैकर्स का तेजी से शिकार हो रहे हैं। पर इंटरनेट पर आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि किसी एक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। अब इसी जाल में शानदार अभिनेत्री तब्बू (Tabu) भी फंस गई हैं। तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक (Tabu Instagram account hacked) हो गया है और उन्होंने खुद इसकी जानकारी फैंस को दी है। दरअसल, तब्बू के अकाउंट पर कुछ संदिग्ध गतिविधि हुई थी जिसके बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ। उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से कोई लिंक वायरल हो गया। जिसे लेकर तब्बू ने लोगों को आगाह किया।

तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा- हैक अलर्ट। मेरा अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज मेरे अकाउंट से आए किसी भी लिंक पर क्लिक मत करना। तब्बू ने जैसे ही इस बात की जानकारी दी ये खबर आग की तरह फैल गई। उनके फैंस लगातार उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि जल्द ही उनका अकाउंट हैकर्स के चंगुल से बच जाएगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई बड़े सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुके हैं। फराह खान, ईशा देओल, सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन और अमीषा पटेल जैसे सितारे इस हैकिंग का शिकार हो चुके हैं।

वहीं अगर तब्बू के वर्कफ्रंट की बात करें तो भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। वहीं आखिरी बार वो फिल्म जवानी जानेमन में नजर आई थीं और बेहतरीन एक्टिंग से खूब तारीफें बंटोरी थीं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान नजर आए थे।

Published on:
18 Jan 2021 01:40 pm
Also Read
View All