24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैटरीना की नहीं, हू-ब-हू विक्की की कार्बन कॉपी है 6 महीने का बेटा विहान, दादा श्याम कौशल ने किया खुलासा

Sham Kaushal On Vicky Kaushal-Katrina Kaif Son: विक्की कौशल के पिता और एक्शन-डायरेक्टर श्याम कौशल ने हाल ही में अपने पोते विहान को लेकर बात की है।
2 min read
Google source verification
Sham Kaushal On Vicky Kaushal-Katrina Kaif Son

Sham Kaushal On Vicky Kaushal-Katrina Kaif Son (सोर्स- @shamkaushal09)

Sham Kaushal On Vicky Kaushal-Katrina Kaif Son: बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर और वरिष्ठ कलाकार श्याम कौशल इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पोते विहान को लेकर भावुक बातें साझा कीं और बताया कि छोटे से बच्चे ने उनकी जिंदगी में नई खुशी भर दी है।

पोते विहान को लेकर श्याम कौशल का खुलासा

श्याम कौशल ने बताया कि उनके बेटे और अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बेटे विहान के आने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि पोते के साथ समय बिताना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी बन गया है और जब वे शूटिंग में व्यस्त होते हैं, तब वीडियो कॉल के जरिए भी उससे जुड़े रहते हैं।

'इंडिया टुडे' के साथ इंटरव्यू में बातचीत करते हुए श्याम कौशल ने कहा, 'उसने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब मैं काम में व्यस्त रहता हूं और उसे गोद में नहीं ले पाता, तो मैं उससे वीडियो कॉल पर बात करता हूं। वह बहुत प्यारा बच्चा है और मैं भगवान का जितना धन्यवाद करूं उतना कम है।'

पिता विक्की कौशल पर गया है पोता विहान

पोते की शक्ल-सूरत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा कि विहान पूरी तरह अपने पिता विक्की कौशल पर गया है। उनके अनुसार बच्चे की मासूमियत और चेहरे की झलक साफ तौर पर विक्की से मिलती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल और भी बढ़ गया है।

श्याम कौशल ने ये भी कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इतना सुंदर और प्यार भरा परिवार मिला है। उन्होंने कहा, 'दुनिया में कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चों से आशीर्वाद पाते हैं, मैं भी उन्हीं में से एक हूं। मेरे दो अच्छे बच्चे हैं और मेरी बहू बहुत अच्छी है। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं।'

रिटारटमेंट को लेकर क्या बोले श्याम कौशल?

अपने करियर को लेकर भी उन्होंने साफ किया कि अभी उनके पास रिटायर होने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनके बेटे अक्सर उन्हें काम कम करने की सलाह देते हैं, लेकिन वह काम के बिना खुद को अधूरा महसूस करते हैं। उनके अनुसार, उन्होंने बचपन से ही काम किया है और अब भी वे उसी जुनून के साथ काम करना चाहते हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि अब उनका काम के प्रति नजरिया बदल गया है। पहले जहां वो परिवार की जिम्मेदारियों और आर्थिक सुरक्षा को लेकर काम करते थे, वहीं अब वो ज्यादा आत्मविश्वास और संतुलन के साथ अपने काम का आनंद ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग