बॉलीवुड

तमिल एक्टर विशाल ने की Kangana Ranaut की प्रंशसा, ‘भगत सिंह’ से कर डाली उनकी तुलना, कही ये बात..

मशहूर तमिल एक्टर विशाल (Vishal) ने कंगना के कामों की प्रशंसा एक्टर ने कंगना की तुलना की भगत सिंह से
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2020, 9:24 AM IST
actor Vishal praised Kangana Ranaut
actor Vishal praised Kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Kangana Ranaut के साथ महाराष्ट्र सरकार की तनातनी को लेकर मशहूर तमिल एक्टर विशाल (Vishal) ने बीएमसी की कार्रवाई पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ठीक उसी तरह से डटी हैं जेसे स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह सरकार की ‘नाराजगी’ के बावजूद मजबूत बने रहे थे। विशाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘क्वीन’ स्टार महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ डटे रह कर लोगों के लिए ‘मिसाल कायम करेंगी’ आप गलत होने पर सरकार से बिना डरे मुकाबला कर रही हैं।

कंगना की तुलना की भगत सिंह से
मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय कंगना, आपकी हिम्मत को सलाम है, आपने सरकार के खिलाफ जो आवाज उठाने की हम्मत दिखाई वह काबिले तारीफ है, आपने यह कभी नहीं सोचा कि इसका नतीजा क्या होगा। वैसे यह आपका व्यक्तिगत मुद्दा नहीं था, बावजूद इसके सरकार की नाराजगी का सामना करते हुए, आप मजबूत बनी रहीं, जो इसे एक बहुत बड़ा उदाहरण बनाता है। इस घटना को देख कर साल 1920 का वह दौर याद आता है जब भगत सिंह ने सत्ता का विरोध किया था।’

एक बयान बना विवाद की वजह
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले के बाद विवादों और बयानों का दौर शुरू हुआ जिसमें मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना ने कुछ ऐसा बोला जिससे यह विवाद खड़ा हुआ है। बयान में उन्होंने दावा किया था कि वे मुंबई में खुद को असुक्षित महसूस करती हैं। मुंबई के खिलाफ इस तरह के बयान से शिवसेना भड़क गई, और शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को वापस मुंबई नहीं आने को कहा था। राउत के बयान के बाद कंगना ने पलटवार करते हुए मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कर डाली थी। इस बयान से भड़की शिवसेना जो बीएमसी में काबिज है बुधवार को कंगना के बांद्रा स्थित करोड़ों के ऑफिस को कथित अवैध बता कर तहस-नहस कर डाला। जिसके बाद गुस्सई अभिनेत्री ने शिवसेना के मुखिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था ‘तेरा घमंड टूटेगा।’ खबर यह भी आई है कि इस बयान के बाद कंगना के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

Updated on:
11 Sep 2020, 9:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा