बॉलीवुड

नाना के बाद तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर लगाए गंभीर आरोप

इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी जहां तनुश्री के विरोध में हैं वहीं ऋचा चड्ढा, फरहान अख्तर और स्वरा भास्कर जैसे स्टार्स ने उनका समर्थन भी दिया है।    
3 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 1:39 PM IST
tanusri dutta
tanusri dutta

इन दिनों बॉलीवुड में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जब से उन्होंने छेड़छाड़ की बातों का खुलासा किया है तबसे इंडस्ट्री में कोहराम मचा हुआ है। यही नहीं इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी जहां तनुश्री के विरोध में हैं वहीं ऋचा चड्ढा, फरहान अख्तर और स्वरा भास्कर जैसे स्टार्स ने उनका समर्थन भी दिया है। लेकिन बात यहीं नहीं रूकती है नाना पाटेकर के बाद अब तनुश्री ने एक निर्देशक पर भी उनके साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया है।

निर्देशक ने कहा— कपड़े उतार कर नाच...
तनुश्री ने DNA को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, फिल्म 'चॉकलेट' के एक गाने की शूटिंग के दौरान विवेक ने उन्हें कपड़े उतार कर डांस करने को कहा था। उस वक्त वह इरफान के साथ एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। इस समय विवेक ने उन्हें इरफान के सामने क्यू देने को कहा।' तनुश्री ने आगे बताया, ' फिल्म के उस सीन में उनकी कही भी जरूरत नहीं थी इसके बावजूद विवेक ने कहा- कपड़े उतार कर नाच उसके (इरफान) सामने।'

सुनील शेट्टी और इरफान ने विवेक को रोका:
बात दें कि शूट के दौरान जब विवेक ने तनुश्री को इरफान के सामने कपड़े उतार कर डांस करने को कहा। विवेक की इस बेतुकी हरकत पर सुनील शेट्टी और इरफान खान ने तनुश्री का सपोर्ट करते हुए विवेक से कहा, 'मुझे पता है कैसे एक्ट करना है और मुझे क्यू की जरूरत नहीं है।' इसके बाद सुनील शेट्टी भी तनुश्री के सपोर्ट में आगे आए। सुनील ने विवेक से कहा, 'मैं उधर आ कर दूं तुझे क्यू।'

इस गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने की थी जबरदस्ती:
इंटरव्यू में आगे बात करते हुए तनुश्री ने बताया कि 'इरफान और सुनील जैसे एक्टर्स की वजह से ही मैं इस इंडस्ट्री में बनी रही। लेकिन साल 2008 में फिल्म 'Horn Ok Pleassss' की शूटिंग के गाने के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें जबरदस्ती डांस स्टेप सिखाने और गलत ढंग से छूने की कोशिश की। जब कि वह इस गाने का हिस्सा भी नहीं थी। उनकी इस हरकत का जब तनुश्री ने विरोध किया तब नाना ने सेट पर गुंडे बुला दिए।

गौरलतब है कि कुछ दिनों पहले भी विवेक केरल नन दुर्व्यवहार मामले में 'घृणास्पद और असंवेदनशील' ट्वीट करने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के ट्वीट पर रीट्वीट कर विवेक विवादों में आए थे। जिसके बाद विवेक को अनना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। यही नहीं माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने विवेक के खाते को आपत्तिजनक सामग्री के कारण बंद कर दिया था। जिसके बाद विवेक को स्वरा से माफी तक मांगनी पड़ी थी। वहीं अगर हम विवेक पर तनुश्री के आरोपों की बात करें तो फिलहाल विवेक की तरह से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ