बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा को छोड़कर अब इस एक्‍टर को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया?

आदर जैन और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल अरमान जैन (Armaan Jain) के रोका सेलिब्रेशन में पहुंची तारा सुतारिया (Tara Sutaria)
2 min read
adar_tara.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में रिश्तो की बात करें तो हर रोज एक नये रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते है। अभी तक आपने एक्‍ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को सिद्धार्थ मल्होत्रा के नजदीक होते हुए देखा था। लेकिन अब इनके बीच दूरियां दिखती नजर आ रही हैं। अभी हाल ही में मुंबई में अरमान जैन (Armaan Jain) के रोका सेलिब्रेशन में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) पहुंची थीं। यहां अरमान के छोटे भाई आदर जैन (Aadar Jain) ने उनका वेलकम किया था। इसमें फंग्शन में कपूर खानदान और जैन फैमिली के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी हिस्‍सा लिया। लेकिन इस पार्टी का केन्द्र बिन्दू बने अरमान के छोटे भाई आदर जैन (Aadar Jain) जिन्होने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया। पार्टी के दौरान आदर जैन और एक्‍ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) काफी करीब दिखे। वहीं अरमान और अनीसा बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन के रिलेशनशिप में होने की खबरें पिछले दिनों सामने आई थीं। लेकिन शनिवार के दिन पार्टी का एक वीडियो जैसे ही सामने आया है। यह बात सच सी साबित होने लगी। इसमें पहुंचीं तारा सुतारिया को आदर जैन गले लगाते दिख रहे हैं। आदर जैन ने रोका सेरेमनी में तारा सुतारिया का वेलकम किया था और अधिकांश समय दोनों को साथ देखा गया।

सफेद कुर्ता व पैजामा पहने आदर जैन और गोल्‍डेन साड़ी पहने तारा सुतारिया का गले लगने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा आदर जैन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक यूटू कंसर्ट का एक वीडियो शेयर किया है।इसमें उन्‍होंने लिखा है, 'जब मैं तुम्‍हारे साथ होता हूं तारा सुतारिया.' ऐसे में अब इस बात को भी बल मिल गया है कि दोनों के बीच कुछ खास केमिस्‍ट्री चल रही है।

बता दें कि इससे पहले खबरें थीं कि तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा रिलेशनशप में हैं। हालांकि बाद में तारा सुतारिया ने इसका खंडन किया था।

Updated on:
17 Dec 2019 04:13 pm
Published on:
17 Dec 2019 04:13 pm