बॉलीवुड

‘द केरल स्टोरी 2’ की असल पीड़िता की मां ने किया दर्दनाक खुलासा, बोलीं- मेरी बेटी ने खुद को शहीद कर लिया

The Kerala Story 2 Real Victims Mother Breaks Down: 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर इन दिनों खूब विवाद देखने को मिल रहा है। इसी बीच असली पीड़िता की मां का दर्द छलका है।

2 min read
Feb 23, 2026
The Kerala Story 2 (सोर्स- एक्स)

The Kerala Story 2 Real Victims Mother Breaks Down: हाल ही में रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' अपने विषय और कथित वास्तविक घटनाओं को लेकर विवादों के बीच केंद्र में बनी हुई है। ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले ही इसके ट्रेलर और स्टोरी ने देश भर में तीखी प्रतिक्रियाएँ और आलोचनाएं पैदा कर दी हैं।

ये भी पढ़ें

भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने रचा BAFTA Awards 2026 में इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई, कंगना ने भी लिखा खूबसूरत नोट

रिलीज से पहले विवाद का सामना (The Kerala Story 2 Real Victims Mother Breaks Down)

फिल्म के निर्माताओं ने दिल्ली में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें कथित असल पीड़ितों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के फरीदाबाद से आई एक मां ने भावुक होकर अपनी बेटी के साथ हुई कथित दर्दनाक घटनाओं को सामने रखा।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अक्टूबर 2020 में एक युवक द्वारा कथित रूप से अगवा कर ली गई थी और उस पर विवाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता की मां ने कहा कि बेटा पढ़ाई में अव्वल थी और कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी जाती थी, जिससे कथित आरोपी की नजर उस पर पड़ी और उसके साथ जबरदस्ती शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव शुरू हुआ।

पीड़िता की मां ने लगाया आरोप (The Kerala Story 2 Real Victims Mother Breaks Down)

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने परिवार के साथ बेटी को बचाकर घर लाया, तब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी परिवार के सदस्य स्थानीय राजनीति से जुड़े हुए थे, जिससे पुलिस कार्रवाई सुस्त रही।

पीड़िता का हुआ दर्दनाक अंत (The Kerala Story 2 Real Victims Mother Breaks Down)

पीड़िता की मां ने आगे कहा कि दो साल बाद जब उसकी बेटी ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली और अंतिम वर्ष की परीक्षा दे दी, तो आरोपी युवक कॉलेज के बाहर फिर से उसे अगवा करने का प्रयास किया। आरोप था कि आरोपी और दो अन्य व्यक्ति उसके पीछे कार से आए और एक बंदूक भी थी।

भावुक होकर उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी ने हार नहीं मानी और अपनी लड़ाई लड़ते हुए खुद को शहीद कर दिया। मैं उसे शहीद ही कहूंगी, उसने अपने धर्म के लिए अपना बलिदान दे दिया।'

फिल्म पर बढ़ता विवाद

फिल्म द केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में उन कथाओं को दिखाया गया है जिन्हें निर्देशक एक बड़े सवाल के रूप में प्रस्तुत करते हैं कि किस प्रकार कुछ युवा लड़कियों को प्रेम के नाम पर बहलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। ये विषय पूरे भारत में गहराई से बहस का विषय बना हुआ है।

कानूनी और सामाजिक प्रतिक्रियाएं

इस विवाद के चलते केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म के निर्माताओं और सेंसर बोर्ड (CBFC) को नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म संवेदनशील मुद्दों को दिखाते समय संविधान और कानून का उल्लंघन कर सकती है और सामाजिक अनुशासन को प्रभावित कर सकती है।

ये भी पढ़ें

विवाद के बाद करियर ठप होने पर छलका रणवीर अल्लाहबादिया का दर्द, फराह खान से बोले- मैं भगवान से कहता था…

Published on:
23 Feb 2026 08:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर