23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की फिल्म की शूटिंग, कुछ ही दिन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Rajpal Yadav Begins Shooting After Release From Tihar Jail: अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की तैयारी में हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Rajpal Yadav Begins Shooting After Release From Tihar Jail

Rajpal Yadav Begins Shooting After Release From Tihar Jail (सोर्स- एक्स)

Rajpal Yadav Begins Shooting After Release From Tihar Jail: कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने कानूनी मुश्किलों से बाहर आते ही दोबारा कैमरे का सामना कर लिया है। 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पहुंचते ही अभिनेता सीधे सेट पर पहुंचे और लंबित काम को आगे बढ़ाया।

16 फरवरी को मिली अंतरिम जमानत (Rajpal Yadav Begins Shooting After Release From Tihar Jail)

दिल्ली की अदालत से राहत मिलने के बाद राजपाल यादव ने 16 फरवरी को जेल से बाहर कदम रखा। इससे पहले उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। यह मामला एक दशक पुराना है, जिसकी जड़ें उनकी फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ी हैं। इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने एक कंपनी से कर्जा लिया था, जिसे समय पर चुकाया नहीं जा सका। बाद में जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए और मामला अदालत तक पहुंच गया।

कैसे बढ़ता गया कर्ज? (Rajpal Yadav Begins Shooting After Release From Tihar Jail)

शुरुआत में लिया गया कर्जा समय के साथ ब्याज और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण बढ़ता गया। साल 2018 में मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेता और उनकी पत्नी राधा को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। बाद में उच्च न्यायालय से उन्हें राहत मिली, लेकिन बकाया राशि चुकाने के निर्देश भी दिए गए। जब अदायगी नहीं हो पाई तो अदालत के आदेश पर उन्हें समर्पण करना पड़ा।

जेल से बाहर आकर जताया आभार

रिहाई के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो तीन दशक से अधिक समय से दर्शकों का प्यार पा रहे हैं और हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया और अपने समर्थकों को भी धन्यवाद कहा। जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी को वो मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं, जहां पूरे मामले पर विस्तार से बात कर सकते हैं।

बॉलीवुड से मिला साथ

कानूनी संकट के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में आगे आए। अभिनेता सोनू सूद ने सार्वजनिक रूप से आर्थिक मदद की पेशकश की और उन्हें अपने एक प्रोजेक्ट से भी जोड़ा। इसके अलावा सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन समेत कई सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया। इंडस्ट्री के इस समर्थन ने अभिनेता को मानसिक और आर्थिक रूप से संभलने में मदद की।

30 साल का सफर और नई शुरुआत

राजपाल यादव 2027 में बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे करेंगे। छोटे कद और दमदार अभिनय शैली के कारण उन्होंने कॉमिक भूमिकाओं में अलग पहचान बनाई। ‘हंगामा’, ‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं। अब ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए वो फिर से दर्शकों को हंसाने की तैयारी में हैं।

कानूनी पेचीदगियों और आर्थिक दबाव के बावजूद काम पर लौटना ये दिखाता है कि अभिनेता अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कर्ज मामले को किस तरह सुलझाते हैं और बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी को किस तरह बरकरार रखते हैं।