बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड की पीठ पर चढ़कर करा रही थीं एक्सरसाइज

टाइगर (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) का वीडियो वायरल बॉयफ्रेंड के पीठ पर चढ़कर करा रही थीं एक्सरसाइज सीढ़ियों पर चलते हुए पीठ पर बैठाए थे
2 min read
Apr 20, 2020
photo_2020-04-18_18-12-35.jpg

नई दिल्ली | टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आती हैं। उनके वीडियोज और फोटोज़ वायरल होते रहते हैं। एक बार उनका वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। कृष्णा के बॉयफ्रेंड एबन हयाम्स (Eban Hyams) उनको अपनी पीठ पर बिठाए हुए दिखाई दिए। वो उनकी अपनी पीठ पर बिठाकर सीढ़िया चढ़ रहे थे और कृष्णा अपने फोन से इसे रिकॉर्ड कर रही थीं। कृष्णा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसपर खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं।

आकजल कृष्णा श्रॉफ कोरोना वायरस के चलते मुंबई में ही हैं। एबन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें कृष्णा उनकी पीठ पर चढ़ी हुई हैं। इसके बाद एबन उनके पीठ पर चढ़ाए हुए एक्सरसाइज भी करते हैं जिसकी फैंस काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इसके अलावा कृष्णा और एबन दोनों डंबल से भी एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दिए। कृष्णा अक्सर अपने फोटो साझा करती रहती हैं। वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी ओपन हैं, दोनों एक दूसरे को पिछले 4 महीने से डेट कर रेह हैं।

बता दें कि जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा फिल्मों इंडस्ट्री से काफी दूर रहती हैं लेकिन फिर भी वो अपनी बोल्ड फोटोज़ और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। वो अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड एबन की मुलाकात मम्मी आयशा से भी करवा चुकी हैं। इसके अलावा एबन और टाइगर भी काफी अच्छे दोस्त हैं। कृष्णा की फोटो और वीडियो पर भाई टाइगर भी खूब कमेंट करते हैं।

View this post on Instagram

🖤

A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on

Published on:
20 Apr 2020 10:43 am