3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanuman Ansh: स्क्रीन के मामले में भी ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी, ‘टॉक्सिक’ की स्क्रीन्स हुईं कम, वर्ल्डवाइड भी होगी रिलीज

Hanuman Ansh vs Toxic Screen Count: 'हनुमान अंश' के बढ़ते शोज के बीच अब इसकी इंटरनेशनल रिलीज की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, 'हनुमान अंश' के लिए स्क्रीन्स बढ़ाई जा रही हैं, जबकि यश की 'टॉक्सिक' की स्क्रीन की संख्या कम हो गई है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 03, 2026

Hanuman Ansh vs Toxic Screen Count

स्क्रीन के मामले में 'हनुमान अंश' ने मारी बाजी। (फोटो सोर्स: IMDb)

Hanuman Ansh vs Toxic Screen Count: जैसे-जैसे सिनेमाघरों नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा की कहानी पर आधारित 'हनुमान अंश' के शोज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की स्क्रीन्स कम होती जा रही हैं। वहीं, टॉक्सिक ने दुनिया भर में 150 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई काम होती गई, जबकि धीमी शुरुआत करने वाली 'हनुमान अंश' ने अपने तीसरे हफ्ते में रफ्तार पकड़ी।

ट्रेड एनालिस्ट ने की पुष्टि

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "हां, यह सच है। आखिरकार, यह एक बिजनेस है। पहले कई फिल्में थीं, जैसे 'आवारापन 2', 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' और फिर 'टॉक्सिक', इसलिए 'हनुमान अंश' के लिए कोई जगह नहीं थी। शो बहुत कम हो गए थे, और फिर इसकी डिमांड बढ़ गई; और यहां, सब कुछ डिमांड और सप्लाई का खेल है।" 'हनुमान अंश' के पास अभी लगभग 1500 स्क्रीन हैं और यह फिल्म 11 सितंबर से इंटरनेशनल लेवल पर भी रिलीज होने वाली है। बता दें कि होम्बले फिल्म्स इसका डिस्ट्रीब्यूशान करेगी।

'टॉक्सिक' का अब डेली सिर्फ एक शो चल रहा है

बता दें कि 'टॉक्सिक' के IMAX शो भी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को मिल गए हैं। दिल्ली-NCR और मुंबई के कई IMAX सिनेमाघरों में, 'टॉक्सिक' का अब डेली सिर्फ एक शो चल रहा है, जबकि 'द ओडिसी' के 3 से 5 शो चल रहे हैं।

'हनुमान अंश' की डिमांड के कारण इसके शो बढ़ाए जा रहे हैं

वहीं, थिएटर चेन ने पुष्टि की है कि 'हनुमान अंश' की डिमांड के कारण अब इसके शो बढ़ाए जा रहे हैं। PVR INOX के CEO गौतम दत्ता ने कहा कि 'हनुमान अंश' को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स और लोगों के बीच लोगों द्वारा की गई पब्लिसिटी से बढ़ावा मिला है। फिल्म को अभी PVR INOX में 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिल रही है, जबकि इसका चौथा हफ्ता अब तक का सबसे बड़ा और फायदेमंद हफ्ता रहा है।"

इस दिन से इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी हनुमान अंश

आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित हिंदी भक्ति-प्रधान ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' अब विदेशों में भी सिनेमाघरों तक पहुंचेगी। भारत में रिलीज होने के बाद, 'होम्बले फिल्म्स' अपनी विदेशी शाखा के जरिए इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करेगी। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय सिनेमाहॉल्स रिलीज होने वाली है। 'Hombale Films' ने सोशल मीडिया पर इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज की घोषणा की। प्रोडक्शन हाउस ने कहा, "आस्था और आध्यात्मिकता पर आधारित इस फिल्म की कहानी अब भारत से बाहर के दर्शकों तक भी पहुंचेगी। यह फिल्म पहले से ही देश के सिनेमाघरों में चल रही है।"

हनुमान अंश के डायरेक्टर ने क्या कहा था

हाल ही में एक इंटरव्यू में, 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने उस मुश्किल का जिक्र किया जो नीम करौली बाबा पर बनी उनकी फिल्म को शुरुआत में स्क्रीन की कमी की वजह से झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, "'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' दोनों बड़ी फिल्मों के समय हमारे शो घटाकर सिर्फ 25 स्क्रीन तक कर दिए गए थे, फिर भी वो अच्छा प्रदर्शन करते रहे। दर्शक फिल्म देखना चाहते थे लेकिन शोज नहीं थे, इसलिए लोग 200-250 किलोमीटर का सफर तय करके फिल्म देखने गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। ऐसे वीडियो भी सामने आए जिनमें फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक इतने भावुक थे कि वो अपनी सीटों से उठे ही नहीं। शायद इन सब चीजों ने वो काम कर दिखाया जो कोई PR नहीं कर सकता।"

‘हनुमान अंश’ में दिखाए गए हैं बाबा से जुड़े कई चमत्कार

नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित ‘हनुमान अंश’ में बाबा से जुड़े कई चमत्कारों की कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म में चलती ट्रेन का रुकना, जेल का ताला टूटना, महिला का पति को सांप से बचाना, जीभ पर सरसों उगना और पक्षियों-पेड़ों से बातें करना जैसे प्रसंग शामिल हैं।