16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रिश्ते में करीना मुझे क्या बुलाएगी?’, अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान को बताया राज कपूर से अपना रिश्ता

Amitabh Bachchan Relation To Kareena Kapoor: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर करीना कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Amitabh Bachchan Relation To Kareena Kapoor

अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान (फोटो सोर्स- Instagram/sonytv)

Amitabh Bachchan Relation To Kareena Kapoor: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जब टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर होते हैं तो अक्सर फिल्मों से जुड़े किस्सों के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें भी साझा करते हैं। इस बार शो में सैफ अली खान और अक्षय कुमार मेहमान बनकर पहुंचने वाले हैं। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने सैफ के साथ अपने परिवार के एक खास रिश्ते का जिक्र किया, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं।

कपूर परिवार के जरिए जुड़ता है रिश्ता

दरअसल, KBC 18 के आगामी एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन सैफ अली खान के साथ अपने पारिवारिक कनेक्शन के बारे में बताते दिखाई दे रहे हैं। ये रिश्ता सीधे तौर पर नहीं, बल्कि कपूर परिवार के जरिए जुड़ता है।

अमिताभ ने बताया कि राज कपूर की बेटी रितु के बेटे निखिल की शादी उनके परिवार में हुई है। यही रिश्ता आगे चलकर सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान से भी जुड़ जाता है। करीना कपूर, राज कपूर की पोती हैं और उनकी शादी सैफ अली खान से हुई है।

करीना को लेकर बिग बी ने पूछा मजेदार सवाल

परिवार की यह कड़ी सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में करीना कपूर को लेकर सवाल कर दिया। उन्होंने सैफ से जानना चाहा कि इतने दूर के पारिवारिक रिश्ते के बाद आखिर वह करीना को किस तरह संबोधित करें और करीना उन्हें क्या कहेंगी।

अमिताभ के इस सवाल पर सैफ अली खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि शुक्र है कि यह सवाल करीना से नहीं पूछा गया। शो का यह पल प्रोमो में काफी दिलचस्प नजर आ रहा है और फैंस को भी दोनों सितारों की बातचीत खूब पसंद आ रही है।

अमिताभ और सैफ पहले भी साथ कर चुके हैं काम

सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन के बीच सिर्फ पारिवारिक कनेक्शन ही नहीं है, दोनों कलाकार बड़े पर्दे पर भी एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’ में नजर आए थे। इसके अलावा साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘आरक्षण’ में भी दोनों ने स्क्रीन शेयर की थी।

यानी दोनों के बीच रिश्ता फिल्मों से भी पुराना है और अब KBC के मंच पर परिवार से जुड़ी यह बात सामने आने के बाद उनकी बॉन्डिंग एक बार फिर चर्चा में है।

अक्षय और सैफ की फिल्म भी चर्चा में

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके बीच खतरनाक टकराव देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि अक्षय और सैफ लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर साथ पर्दे पर दिखाई देंगे।

KBC ने अमिताभ को घर-घर पहुंचाया

अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति का रिश्ता भी बेहद खास है। इस क्विज शो ने अमिताभ को टीवी दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दी। शो की शुरुआत विदेशी क्विज फॉर्मेट से प्रेरित होकर भारत में हुई थी और अमिताभ इसके पहले होस्ट बने थे।

समय के साथ KBC महज सवाल-जवाब का कार्यक्रम नहीं रहा। प्रतियोगियों की निजी कहानियां, अमिताभ का सहज अंदाज और उनका चर्चित डायलॉग ‘लॉक किया जाए’ शो की पहचान बन गया। अब KBC 18 में सैफ और अक्षय की मौजूदगी के बीच अमिताभ द्वारा कपूर परिवार से जुड़े इस रिश्ते का खुलासा दर्शकों के लिए एक और दिलचस्प पल बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग