बॉलीवुड

बदली जा सकती है Bala Movie की रिलीज डेट, कोर्ट तक पहुंचा मामला, ये है बड़ा कारण

Bala Movie vs Ujda chaman :
2 min read
Oct 19, 2019
bala.png

बॉलीवुड में इस महीने कई फिल्में क्लैश हुई। इससे ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई बल्कि कई सितारों के करियर पर भी प्रभाव पड़ा। वहीं, इस बार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के क्लैश होने के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी 'क्लैश' होना बताया जा रहा है। आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा माजरा..

सिनेमाघरों में 7 व 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'बाला' और 'उजड़ा चमन'..रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रही दोनों फिल्म की कहानी एक जैसी होना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये खुलासा तब हुआ जब बाला का ट्रेलर लांच हुआ।

बताया जा रहा है कि दोनों फिल्मों की कहानी पुरुषों के गंजेपन और उससे उन्हें होने वाले सोशल इफेक्ट्स के मुद्दे को उठा रही हैं। दोनों फिल्मों के 15 सीन्स के एक जैसे होना बताया जा रहा है।

मामला थमा नहीं है फिल्म उजड़ा चमन के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने तो 'बाला' फिल्म कहानी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में केस भी दर्ज कर दिया है। मामला कोर्ट की नजर में है। अगर दोनों फिल्मों की कहानी एक जैसी पाई जाती है तो संभवत: बाला की रिलीज डेट में बदलाव करना पड़ सकता है। बता दें बाला का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है फिल्म में आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम मुख्य किरदार हैं।

Published on:
19 Oct 2019 01:07 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’