बॉलीवुड

वरुण धवन के बर्थडे पर लाइव वीडियो कॉल में साथ दिखीं नताशा दलाल, अर्जुन ने खास अंदाज में किया विश

वरुण धवन (Varun Dhawan) मना रहे हैं 33वां जन्मदिन बॉलीवुड से लेकर फैंस ने दी ढेरों बधाईयां दोस्तों के साथ लाइव वीडियो कॉल में साथ दिखी नताशा दलाल (Natasha Dalal) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने खास अंदाज में वरुण को बर्थडे किया विश
2 min read
Apr 24, 2020
photo_2020-04-24_12-57-59.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan Birthday) 24 अप्रैल यानी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है तो वरुण ने अपना बर्थडे घर पर केक कटिंग कर और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए इसे सेलिब्रेट किया। करण जौहर (Karan Johar) से लेकर सोनम कपूर ने वरुण को जन्मदिन की बधाईयां दीं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने वरुण को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने पुरानी फोटो साझा करते हुए बढ़िया कैप्शन लिखते हुए वरुण को बधाईयां दीं। सबसे खास बात जो सामने आई वो ये कि दोस्तों से वीडियो कॉल में वरुण के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) भी दिखाई दीं।

वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ढेर सारी बर्थडे विशेज की फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में वो केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। एक पोस्ट में वरुण के साथ नताशा, जैकी भगनानी, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, करण जौहर, वरुण शर्मा और अपार शक्ति खुराना के साथ कई लोग वीडियो कॉल पर दिखाई दे रहे हैं। ये सभी उनको जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।

इसके अलावा वरुण धवन को उनके खास दोस्त अर्जुन कपूर ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। अर्जुन ने थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- बैड बॉयज फॉर लाइफ, उस समय के बेकार हेयरकट्स भी हैं। हैप्पी बर्थडे वरुण धवन, जो एक्सीलेंस के साथ एक कंटेंट मेकर है, एक नया रैपर भी है और एक नटखट बालक हमेशा रहेगा। अर्जुन और वरुण इस तस्वीर में काफी यंग नजर आ रहे हैं, यहां तक ये फोटो तब की है जब अर्जुन ने बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं की थी।

इसके साथ ही वरुण ने भी कई पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में साझा किया है। जिसमें सोफी चौधरी से लेकर अनुष्का शर्मा, स्वरा भास्कर से लेकर करण जौहर बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।

Published on:
24 Apr 2020 01:13 pm