#VeereDiWedding के सेट पर हुई मस्ती, बिना मेकअप करीना और सोनम की VIDEO वायरल
करीना कपूर अपनी प्रेगनेंसी के बाद अब पूरी तरह तैयार हैं। बता दें फिल्म वीरे दी वेडिंग के लिए करीना जमकर वर्कआउट कर रही थी। और अब वो पूरी तरह फिट हो चुकी हैं। 1 सितंबर से वीरे दी वेडिंग की पूरी टीम ने अपना शूट शुरु कर दिया है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में हो रही है।
फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम रोल निभाती नजर आएंगी।
कल सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से फैन्स को फिल्म शुरु होने की खबर दी थी।
Lights, Camera, Action! #VeereDiWeddingpic.twitter.com/7DYkE62spY
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) September 1, 2017
हाल में करीना कपूर की एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें वे वीरे दी वेडिंग के अपने पहले शूट के लिए तैयार हो रही हैं। साथ ही इस वीडियो में रिया कपूर भी उनके साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। बता दें फिल्म वीरे दी वेडिंग को सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने बताया की वीरे दी वेडिंग की पूरी टीम शूटिंग को लेकर काफी एक्साइटिड है। अभी शूटिंग लोकेशन दिल्ली है। यहां का खाना, फैशन और लाइफस्टाइल अलग है जो वीरे दी वेडिंग की शूटिंग के लिए बिलकुल परफेक्ट है।
The wait ends. The journey begins.#BeboBackOnSet#VeereDiWedding#VDW#KareenaKapoorKhan@RheaKapoor@balajimotionpic@AnilKapoorpic.twitter.com/2mrSgzISOQ
— Veere Di Wedding (@vdwthefilm) September 1, 2017
इस फिल्म के शूट से पहले करीना कपूर खान ने अपनी एक सेल्फी भी क्लिक की।
A selfie of the lady herself to light up your day!#FreshAsADaisy#BeboBackOnSet#VeereDiWedding#KareenaKapoor#VDWpic.twitter.com/AOAOtTFyxT
— Veere Di Wedding (@vdwthefilm) September 1, 2017
बता दें रिया कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग से बॅालीवुड में कदम रखने जा रही हैं। सोनम कपूर और रिया कपूर को फिल्म शुरु होने की बधाई देने के लिए उनके पिता अनिल कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर अपलोड।
चलिए उम्मीद करते हैं की सोनम और करीना की ये फिल्म जल्द से जल्द बने और बॅाक्स ऑफिस पर खूब सफलता हासिल करे।