बॉलीवुड

विक्की कौशल तृप्ति डिमरी संग हुए रोमांटिक, बैड न्यूज के सॉन्ग ‘जानम’ की इस क्लिप से सोशल मीडिया पर मची खलबली

फिल्म 'बैड न्यूज' के नए सॉन्ग के रिलीज से पहले उसकी एक छोटी-सी क्लिप रिलीज की गई है, जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। इस क्लिप में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Jul 08, 2024
bad news song jaanam
विक्की कौशल- तृप्ति डिमरी

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की मूवी बैड न्यूज 19 जुलाई, 2024 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला सॉन्ग 'तौबा तौबा' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें विक्की कौशल के डांस मूव्स की जमकर तारीफ हो रही है। अब इस फिल्म का एक और सॉन्ग रिलीज होने वाले हैं, जिसका नाम है 'जानम।' यह सॉन्ग कल यानी 9 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, लेकिन मेकर्स ने इसकी छोटी-सी क्लिप आज ही रिलीज कर दी है। इसमें विक्की और तृप्ति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

विक्की कौशल- तृप्ति डिमरी ने पूल में किया रोमांस

'बैड न्यूज' के सॉन्ग 'जानम' की जो क्लिप आज रिलीज हुई है, उसमें तृप्ति बेहद ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वहीं विक्की कौशल पूल के अंदर तृप्ति के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद तिवारी और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। इसमें विक्की, तृप्ति और एमी के अलावा नेहा धूपिया भी हैं।

Updated on:
08 Jul 2024 05:57 pm
Published on:
08 Jul 2024 05:57 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये होना ही नहीं चाहिए था

‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है