बॉलीवुड

Video: रवीना टंडन ने बेजुबानों को लिया गोद, लोगों से की इस बात की अपील

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अदाकारा रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में बताया है कि उन्होंने बेजुबान जानवरों को गोद लिया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 9:35 PM IST
raveena tandon
raveena tandon

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्यारा वीडियो अपलोड कर अभिनेत्री ने बताया कि उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है, जिसका नाम 'एल्सा' है। जर्मन शेफर्ड 'एल्सा' को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था।

रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह 'एल्सा' का अपने घर में स्वागत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री एल्सा और अन्य पेट्स के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं।

हमारे परिवार में एल्सा नामक एक जर्मन शेफर्ड भी जुड़ गई है: रवीना

उन्होंने रील के साथ कैप्शन में लिखा, “इस दीपावली, हमारा दिल थोड़ा बड़ा हो गया क्योंकि हमारे परिवार में एल्सा नामक एक जर्मन शेफर्ड भी जुड़ गई है। एल्सा को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था, जिसे पावडॉप्ट की शानदार टीम ने बचाया, उसे स्वस्थ किया और उसे जीवन जीने का दूसरा मौका दिया।”

अभिनेत्री ने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा “यह सोचना दिल को दुखाने वाला है कि कोई इतने प्यारी, नासमझ जीव को छोड़ सकता है।”

एक्ट्रेस ने दिया खास सन्देश

अभिनेत्री ने बताया कि अलास्का नामक हस्की सहित उनके सभी पालतू जानवरों को गोद लिया गया है और उन्होंने सभी से पूरे दिल से पालतू जानवर रखने पर विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “पालतू जानवर रखने पर विचार करने वालों से मेरी प्रार्थना है कि प्लीज उन्हें दिल से गोद लें, हर पालतू जानवर को प्यार से भरा घर मिलना चाहिए, डरा हुआ भविष्य नहीं।”

उन्होंने कहा कि एल्सा को हमारे पास लाने में मदद करने वाले और हमारे घर को उज्जवल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद। ‘एल्सा तुम्हारा हमेशा के लिए घर में स्वागत है। यहां ढेर सारा प्यार और खुशी से भरी जिंदगी है।”

बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिषेक कपूर के निर्देशन में तैयार फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में राशा के साथ अभिनेता अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

‘आजाद’ रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर शानदार रिलीज के लिए तैयार है।

Updated on:
11 Nov 2024, 9:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा