बॉलीवुड

Vidya Balan को इस फिल्म से लगी थी सिगरेट पीने की लत, बोलीं- अब मैं स्मोकिंग एंजॉय करती हूं

Vidya Balan On Smoking Addiction: विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ के लिए सुर्खियों में हैं। इसी के चलते एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया की उन्हें सिगरेट पीना पसंद है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक फिल्म में अपने किरदार को निभाने के बाद वे स्मोकिंग की एडिक्ट हो गई थीं।

less than 1 minute read
Apr 26, 2024

एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि एक फिल्म में अपने रोल को निभाने के बाद उन्हें स्मोकिंग की लत लग गई थी। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘द डर्टी पिक्चर’ थी। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें स्मोकिंग क्यों पसंद है।

‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन ने की थी स्मोकिगं

विद्या बालन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने फिल्म की शूटिंग से पहले स्मोकिंग की थी। मैं स्मोकिंग करना जानती थी लेकिन मैं वास्तव में स्मोकिंग नहीं करती थी। एक कैरेक्टर को जब आप प्ले करते हैं तो आप इसे केवल नकली नहीं बना सकते। मुझे पहले झिझक होती थी क्योंकि सिगरेट पीने वाली महिलाओं के बारे में एक निश्चित धारणा होती है। हालांकि ये अब बहुत कम, पहले बहुत ज्यादा थी। ‘द डर्टी पिक्चर’ के बाद मुझे स्मोकिंग की लत लग गई। मैं दिन में 2-3 सिगरेट पी जाती थी।”


यह भी पढ़ें: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

विद्या बालन ने बताई स्मोकिंग पसंद करने की वजह

विद्या ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बात कैमरे पर कहनी चाहिए लेकिन मैं स्मोकिंग एंजॉय करती हूं। अगर आपने मुझसे कहा होता कि सिगरेट से कोई नुकसान नहीं होता तो मैं धूम्रपान करने वाला बन गई होती। मुझे धुएं की गंध बहुत पसंद है। यहां तक ​​कि अपने कॉलेज के दिनों में बस स्टॉप पर भी, मैं उन लोगों के बगल में बैठती थी जो स्मोकिंग करते थे।”

Also Read
View All

अगली खबर