बॉलीवुड

आदित्य धर ने विराट-अनुष्का के ‘धुरंधर 2’ रिव्यू पर दिया रिएक्शन, बोले- यकीन नहीं हो रहा

Aditya Dhar Reaction On Virat Kohli Praised Dhurandhar 2: जहां एक तरफ IPL 2026 का क्रेज बना हुआ है, वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने चर्चित फिल्म धुरंधर 2 देखकर उसका रिव्यू किया है। कपल ने आदित्य धर और पूरी टीम की तारीफ की है। अब आदित्य धर ने इस पर बड़ा रिएक्शन दिया है, जो वायरल हो रहा है।

2 min read
Apr 07, 2026
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की धुरंधर 2 का तारीफ

Aditya Dhar Reaction On Virat Kohli Praised Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाली फिल्म'धुरंधर: द रिवेंज'का जादू अब क्रिकेट के मैदान से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी धुरंधर 2 देख डाली और फिल्म की जमकर तारीफ भी की। तो निर्देशक आदित्य धर अपनी ये खुशी रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर इस स्टार कपल का आभार जताया।

ये भी पढ़ें

‘सेट पर को-स्टार्स से इनसिक्योर रहते थे रणवीर सिंह और आर माधवन? ‘धुरंधर 2’ एक्टर मानव गोहिल ने किया खुलासा

आदित्य धर ने किया विराट के पोस्ट पर रिएक्ट (Aditya Dhar Reaction On Virat Kohli Praised Dhurandhar 2)

विराट कोहली, जो खुद अपनी आक्रामकता और जुनून के लिए जाने जाते हैं, ने 'धुरंधर 2' को भारत का अब तक का सबसे "अनोखा सिनेमाई अनुभव" बताया था। विराट की इस तारीफ पर आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, "वाओ विराट! मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह सच में हो रहा है। मैं तुम्हारा अंडर-19 के दिनों से ही बहुत बड़ा फैन रहा हूं। जब अपनी पीढ़ी का कोई महान दिग्गज आपकी मेहनत को सराहता है, तो वह अहसास शब्दों से काफी अलग होता है।" आदित्य ने आगे कहा कि जिस तरह विराट मैदान पर देश का गौरव बढ़ाते हैं, वह भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत को गर्व महसूस कराने की कोशिश जारी रखेंगे।

अनुष्का की तारीफ ने बढ़ाया हौसला (Virat Kohli Anushka Sharma Review Dhurandhar 2)

सिर्फ विराट ही नहीं, अभिनेत्री और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी फिल्म की चार घंटे लंबी कहानी और रणवीर सिंह की एक्टिंग की मुरीद हो गईं। उन्होंने फिल्म के कॉन्फिडेंस और मेकिंग की तारीफ करते हुए इसे "पूरी तरह बांधे रखने वाला" बताया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने लिखा, "अनुष्का, आप जैसी असाधारण प्रतिभा से मिली यह तारीफ हमें और ऊंचा सोचने के लिए प्रेरित करती है। यह हमें सिखाती है कि कहानियां हमेशा पूरी ईमानदारी और दिल से कहनी चाहिए।"

1000 करोड़ पार, अब भी जारी है रफ्तार (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों ने काम किया है। फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका लगभग चार घंटे का रनटाइम है, जिसके बावजूद विराट कोहली जैसे दर्शकों का कहना है कि उनकी नजर पर्दे से एक सेकंड के लिए भी नहीं हटी।

फिल्म अब तक 1,021 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसके डब वर्जन्स को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। विराट और अनुष्का जैसे बड़े नामों के समर्थन ने इस फिल्म की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं। अब देखना यह है कि यह 'धुरंधर' सफर और कितने नए रिकॉर्ड बनाता है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी नेता नबील गबोल पर पहली बार बोले राकेश बेदी, ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली से तुलना पर तोड़ी चुप्पी

Published on:
07 Apr 2026 08:35 am
Also Read
View All