बॉलीवुड

‘भूत बंगला’ में हॉरर और हंसी का लगेगा तड़का, अक्षय कुमार के साथ पहली बार नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, जानें रिलीज डेट

Bhoot Bangla Movie Update: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। एक्टर को BTS वीडियो में वामिका गब्बी के साथ देखा जा सकता है; आइए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी?
2 min read
• •
Updated: 18 May 2025, 8:24 PM IST
Akshay Kumar-Wamiqa Gabbi
Akshay Kumar-Wamiqa Gabbi यह फोटो अक्षय और वामिका के इंस्टाग्राम से लेकर बनाई गई है.

Akshay Kumar BTS Video: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह पहली बार है जब अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी एक साथ नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने टीम के लिए लिखा प्यारा नोट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “‘भूत बंगला' की शूटिंग खत्म हो चुकी है! हमेशा नई-नई चीजों को खोजकर प्रोजेक्ट में शामिल करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां और रोमांच से भरा दूसरा प्रोजेक्ट, शूटिंग पूरी हो चुकी है।”

अपनी कोस्टार के बारे में एक्टर ने कहा, “शानदार अभिनय करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला, लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा। पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं।”

अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह लालटेन थामे दिख रहे थे।

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “आज हम हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आकर बेहद उत्साहित हूं। आपके लिए ये डर और हंसी का डबल डोज 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। आप सभी से शुभकामनाएं चाहिए।“

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही 'भूत बंगला' बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स निर्मित फिल्म के सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत विकास बाली हैं। फिल्म की कहानी को आकाश कौशिक ने लिखा है।

हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया' में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इससे पहले निर्देशक प्रियदर्शन के साथ सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ में काम कर चुके हैं, जो 2007 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और किशन कुमार ने मिलकर किया था।

फिल्म में अक्षय के साथ शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल जैसे अनुभवी कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। ‘भूल भुलैया’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और आज भी दर्शकों के बीच एक क्लासिक के रूप में याद की जाती है।

Updated on:
18 May 2025, 8:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई