25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता कुलकर्णी ने अपनी उस दोस्त को किया याद जिसकी मौत थी एक दर्दनाक हादसा, लिखा- अपने वक्त की खूबसूरत एक्ट्रेस…

Mamta Kulkarni Post: ममता कुलकर्णी ने अपनी पुरानी दोस्त दिव्या भारती को याद किया है। उनकी उन्होंने ऐसी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

2 min read
Google source verification
ममता कुलकर्णी ने अपनी पुरानी दोस्त दिव्या भारती को याद किया है। उनकी उन्होंने 2 ऐसी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

ममता कुलकर्णी ने शेयर की दिव्या भारती की तस्वीरें

Mamta Kulkarni: 90 के दशक का बॉलीवुड आज के दौर से काफी अलग था। उस समय में न सोशल मीडिया था और न ही आज जैसा शोर-शराबा, लेकिन सितारों की चमक ऐसी थी कि आज भी उनकी एक झलक फैंस का दिन बना देती है। 25 फरवरी का दिन भारतीय सिनेमा के चाहने वालों के लिए हमेशा भावुक करने वाला रहा है।

यह दिन है उस एक्ट्रेल का, जिसने महज 19 साल की उम्र में पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था। हम बात कर रहे हैं दिव्या भारती की। आज दिव्या भारती की 52वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनकी पुरानी और बेहद फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर पुरानी यादों का सैलाब ला दिया है।

ममता कुलकर्णी ने किया दिव्या भारती को याद (Mamta Kulkarni post divya bharti birth anniversary)

ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिव्या भारती के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक ब्लैक एंड व्हाइट है और दूसरी रंगीन। फोटो में दिव्या भारती साड़ी, बिंदी और भारी गहनों से सजी किसी परी जैसी लग रही हैं। उनके चेहरे की वो फेमस मुस्कान आज भी उतनी ही ताजा लग रही है, जितनी तीस साल पहले लगती थी। वहीं, ममता कुलकर्णी भी अपनी तीखे नैन-नक्श और अदाओं से महफिल लूटती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि उस दौर की इन दो टॉप एक्ट्रेसेस के बीच कितना गहरा और खूबसूरत रिश्ता रहा होगा। ममता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अपने वक्त की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती को जन्मदिन की बधाई। आप हमेशा याद आएंगी।"

दिव्या भारती की मौत से इंडस्ट्री हो गई थी हैरान (Divya Bharti 52th birth anniversary)

दिव्या भारती का फिल्मी सफर किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'बॉब्बिली राजा' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बॉलीवुड में आते ही उन्होंने जैसे तहलका मचा दिया। 'विश्वात्मा', 'दीवाना', 'शोला और शबनम' जैसी फिल्मों ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। हर बड़ा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके घर के चक्कर काटता था। लेकिन अफसोस, अप्रैल 1993 में अपने घर की बालकनी से गिरने के कारण महज 19 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत आज भी फैंस के लिए एक ऐसा जख्म है जो कभी नहीं भर पाया।

ममता कुलकर्णी के पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट

आज समय पूरी तरह बदल चुका है। दिव्या हमारे बीच नहीं हैं और ममता कुलकर्णी ने ग्लैमर की चकाचौंध छोड़कर अध्यात्म और भक्ति की राह चुन ली है। लेकिन इन तस्वीरों ने साबित कर दिया कि दोस्ती और यादें वक्त की मोहताज नहीं होतीं। ममता कुलकर्णी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें '90s की क्वीन' कह रहा है, तो कोई लिख रहा है कि दिव्या जैसा चेहरा न कभी हुआ था और न कभी होगा।