
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने जितनी सुर्खियां अपनी फिल्मों के लिए बंटोरी है उतनी ही लाइमलाइट में उनकी लव लाइफ भी हमेशा से ही रही। कपूर परिवार के लाडले रणबीर ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है उसके बाद से ही उनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। फिर चाहे वो दीपिका पादकोण हों या कटरीना कैफ। इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ होंगे कि रणबीर का पहला प्यार इमरान खान की एक्स-वाइफ और एक्ट्रेस अवंतिका मलिक थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर के टूटे हुए रिश्तों का कारण उनका लॉयल ना होना और कमिटमेंट से भागना बताया जाता है। लेकिन उनकी मां नीतू कपूर के विचार इससे बिल्कुल उलट हैं जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
क्यों हुए रणबीर कपूर के ब्रेकअप?
रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और दोनों की शादी को लेकर भी कई बार खबरें आ चुकी हैं। वहीं आलिया और रणबीर का परिवार भी अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताता दिख जाता है। हालांकि आलिया से पहले रणबीर के रिलेशनशिप किसी ना किसी कारण से टूटते रहे हैं। जिसपर नीतू कपूर का मानना है कि रणबीर कपूर हर बार गलत रिलेशनशिप में फंस गए क्योंकि वो बहुत सौम्य स्वभाव के हैं और लड़कियों को ना नहीं बोल पाते हैं। फर्स्ट पोस्ट को दिए हुए इंटरव्यू में नीत कपूर ने कहा था कि रणबीर बहुत सेंसिटिव है। वो किसी का दिल नहीं दुखा सकता। ऐसा ही कुछ उसके साथ रिलेशनशिप में हुआ। उसे नहीं पता था कि वो कैसे ना बोले और रिश्ता बढ़ता चला गया। मैंने ऐसा होते देखा है और कुछ कर नहीं सकती थी।
नीतू कपूर ने लड़कियों को दिया दोष
नीतू ने आगे कहा था कि जिन लड़कियों को रणबीर डेट कर रहा था वो उसके लिए ठीक नहीं थीं। जब पहली बार वो इसमें था, मुझे पता था कि वो लड़की उसके लिए ठीक नहीं थी। लेकिन जब मैंने उसे बताया तो मुझसे लड़ने लगा। फिर मैंने इसे दूसरे तरीके से संभालने का सोचा।
नीतू कपूर ने दी थी रणबीर को सलाह
नीतू ने ये भी बताया कि उन्होंने रणबीर को रिलेशनशिप में सीरियस ना होने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि मैंने उससे कहा था कि रिलेशिनशिप में इतनी जल्दी सीरियस ना हो, जितना देखोगे, उतना जानने को मिलेगा और सीखोगे। तो ज्यादा से ज्यादा लड़कियों से मिलों, उनके साथ बाहर जाओ लेकिन कमिट मत करो। लेकिन मैंने सीखा कि ज्यादा इरिटेटिंग मत बनो। एक बार बोल दो और फिर दूर हो जाओ। ये काम करता है।