
नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा को कौन नहीं जानता है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली है। वह अब तक कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। ऐसे में लोगों के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। अब करणवीर बोहरा का एक वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में करणवीर कॉकरोच को दूध में डालकर पी जाते हैं। उनके इस घिनौने वीडियो को देखकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, ये वीडियो कई साल पुराना है। टीवी सीरियल 'दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव' का यह वीडियो क्लिप है। इस सीरियल में करणवीर बोहरा और एक्ट्रेस स्मृति झा लीड रोल में थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह करणवीर बोहरा के कैरेक्टर विराज और सृति के कैरेक्टर जाह्नवी की सुहागरात का सीन है। सुहागरात के दौरान जान्हवी के ऊपर कोकरोच आ जाता है। कॉकरोच के देखकर वह काफी डर जाती हैं। लेकिन विराज उसे पकड़कर दूध में डाल देता है और फिर उसी दूध को पी जाता है। सोशल मीडिया पर उनका यह पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
करणवीर के इस पुराने वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ईलायची वाला दूध। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ओह भाई ये क्या देख लिया। ऐसे ही कई रिएक्शन इस वीडियो पर आ रहे हैं।
बता दें कि टीवी सीरियल 'दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव' साल 2011 से 2013 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसमें करणवीर बोहरा और स्मृति झा लीड रोल में थे। सीरियल की कहानी कुछ इस प्रकार थी कि एक मिडिल क्लास लड़की की थी जिसकी शादी एक बहुत अमीर आदमी से हो जाती है। शादी के बाद दोनों की लाइफ में काफी परेशानियां आती हैं। इस सीरियल को काफी पसंद किया गया था।