बॉलीवुड

क्या शाहिद कपूर को प्रियंका चोपड़ा ने दिया धोखा? एक्टर को इसलिए हुआ था शक!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर ने पहली बार 2009 में 'कमीने' फिल्म में साथ काम किया। इस दौरान दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका ब्रेकअप किसी तीसरे की एंट्री के चलते 2012 में हो गया।
2 min read
Jun 12, 2021
priyanka_chopra_shahid_kapoor.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'कमीने' में साथ काम किया था। इसके बाद भी दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान उनके बीच अफेयर की खबरें सामने आईं। कहा जाता है कि दोनों का ब्रेकअप इसलिए हुआ कि एक्ट्रेस किसी बड़े स्टार को डेट करने लगीं।

शाहिद—प्रियंका के अफेयर के चर्चे
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। इसके बाद शाहिद का नाम प्रियंका चोपड़ा से जोड़ा जाने लगा। कहा जाता है कि इस दौरान दोनों में काफी नजदीकियां हो गईं। इन रिपोर्ट्स को तब पुख्ता माना गया जब एक बार प्रियंका के यहां इनकम टैक्स के छापे में घर पर शाहिद मिले। कहा जाता है कि इनकम टैक्स की रेड के दौरान दरवाजा एक्टर ने खोला था। इसके बाद दोनों के अफेयर पर काफी चर्चा होने लगी।

इस कारण हुआ ब्रेकअप
जब दोनों के अफेयर के चर्चे सब जगह होने लगे, तो एक्ट्रेस ने एक्टर से दूरी बनाना शुरू कर दिया। उस समय कहा जाने लगा कि अब करीब जाने के बजाय प्रियंका दूरी बनाने लगींं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब शाहिद को इस बात का अहसास हुआ कि एक्ट्रेस दूरी बनाने लगी हैं, तो उन्होंने इसका पता लगाने के लिए एक कॉमन फ्रेंड को कहा। उस कॉमन फ्रेंड ने शाहिद को बताया कि एक्ट्रेस उनसे पीछा छुड़ाना चाहती हैं। इसकी वजह उनके जीवन में आया कोई बड़ा स्टार है। शाहिद को इस बात का बहुत बुरा लगा। कुछ खबरों में यह कहा गया कि प्रियंका फिल्मों में ज्यादा व्यस्त हो गईं, इसलिए उन्हें कम समय मिलता था। खैर जो भी हो, घटना के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ये ब्रेकअप ऐसे समय हुआ जब 2012 में फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज होने वाली थी।

शाहिद बोले फेमस सेलेब्रिटी ने चीट किया
ब्रेकअप होने के बाद शाहिद, करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में गेस्ट बनकर गए थे। इस शो में एक सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा कि एक फेमस सेलेब्रिटी ने उन्हें चीट किया। इस दौरान एक्टर ने सीधे तौर पर प्रियंका का नाम नहीं लिया।

प्रियंका का था ये जवाब
2010 में जब प्रियंका के घर इनकम टैक्स रेड हुई तब क्या हुआ था, इस बारे में एक्ट्रेस ने रजत शर्मा के शो में कहा था कि उस दौरान उनके माता—पिता घर पर नहीं थे। चूंकि शाहिद उनके पड़ोसी हैं, तो एक्ट्रेस ने उन्हें ही बुलाना उचित समझा। पूरी कार्रवाई के दौरान शाहिद वहां रहे। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मीडिया को ऐसी चीजें नहीं लिखनी चाहिएं जिनको साबित नहीं किया जा सके क्योंकि इनसे उनकी फैमिली लाइफ प्रभावित होती है।

सेटल हुए दोनों
अब दोनों स्टार्स आगे बढ़ चुके हैं। प्रियंका ने अमरीकी सिंगर निक जोनस से शादी कर ली और शाहिद ने मीरा राजपूत से। शाहिद और मीरा ने साल 2015 में विवाह रचाया जबकि प्रियंका ने दिसंबर 2018 में सात फेरे लिए।

Published on:
12 Jun 2021 09:23 pm
Also Read
View All
‘कीड़े को नहीं पता किस लेजेंड को काटा है’, स्पेशल 26 एक्टर राजेश शर्मा को लेकर अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट्स

‘मैं फिसल गया, 13 फीट नीचे गिरा और मेरा हाथ टूट गया’, ABCD एक्टर सलमान यूसुफ खान ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज

20 साल पहले सैफ अली खान से हुई थी कपड़ों को लेकर अजीब डिमांड, एक्टर ने खुद किया खुलासा

कीड़ा काटने से एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत पर AICWA हुआ सख्त, प्रोड्यूसर पर हर्जाने की बात, सीएम रेवंत रेड्डी से लगाई गुहार

ZEE 5 से हटने के बाद देश के पांच राज्यों के गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी Satluj, सिखों के धार्मिक संस्थानों ने किया एलान