रणबीर- आलिया के शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसको देख कर फैंस यह क्यास लगा रहे हैं कि करिश्मा कपूर दूसरी शादी करने वाली हैं। अब करिश्मा कपूर ने खुद दूसरी शादी करने को लेकर इंस्टाग्राम पर फैंस को जवाब दिया है।
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पिछले कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रणबीर-आलिया की शादी के दौरान करिश्मा ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनके हाथ में कलीरे का टुकड़ा था। वो उस तस्वीर में बेहद खुश लग रही थीं। इस तस्वार के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस अब क्यास लगा रहे हैं कि करिश्मा कपूर भी जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं। अब अपने फैंस को जवाब करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया हैं।
दरअसल कहा जाता है कि दुल्हन के कलीरा जिसपर टूटकर गिरता है अलगी शादी उसी की होती है। अब फैंस को लगने लगा है कि करिश्मा दूसरी शादी करने के लिए तैयार हैं। अब करिश्मा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को जवाब दिया हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब वाला एक सैशन रखा। जिसमें उनके फैंस ने कई तरह के सवाल किए और एक्ट्रेस ने उनके जवाब भी दिए।
करिश्मा से शादी को लेकर सवाल किया जिसमें उन्होंने कन्फ्यूज जिफ के साथ लिखा डिपेंड्स (निर्भर करता है)।बता दें कि करिश्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात नहीं करती हैं। लेकिन उनके पिता रणधीर कपूर ने एक बार बेटी की लाइफ को लेकर बात की थी। उनकी दूसरी शादी को लेकर रणधीर का कहना था कि अगर वो ऐसा करती हैं तो इसमें गलत क्या है? इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि करिश्मा दूसरी शादी नहीं करना चाहती हैं।
आपको बता दे कि करिश्मा कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिंव रहती हैं। करिश्मा कपूर साल 2003 में दिल्ली के नामी बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। लेकिन कुछ साल एक साथ रहने के बाद करिश्मा ने अपने पति से 2016 में तलाक ले लिया।