बॉलीवुड

तीसरी बार मां बनीं ‘वंडर वुमन’, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

वंडर वुमन गैल गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर कर अपनी बेटी होने की खुशखबरी दी। तस्वीर में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। उनकी बड़ी बेटी ने न्यू बॉर्न बेबी को थामा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 1:35 PM IST
gal_gadot.jpg
Gal Gadot has given birth to third child

नई दिल्ली। वंडर वुमन गैल गैडोट ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उनकी जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। गैल गैडोट तीसरी बार मां बन गई हैं और उन्होंने बेहद ही प्यार बेटी डैनिएला को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद गैल गैडोट ने फैंस को दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर कर अपनी बेटी होने की खुशखबरी दी। जिसके बाद से हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीर की शेयर
गैल गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जिस तस्वीर को शेयर किया है, उसमें उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके साथ उनकी दोनों बेटियां एलमा और माया भी हैं। उनकी बड़ी बेटी ने न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। वहीं, फोटो में उनके पति भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गैल गैडोट ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा प्यारा परिवार, मैं बहुत खुश हूं और थकी हुई भी। हम सभी काफी एक्साइटेड हैं डैनिएला का अपने परिवार में स्वागत करने के लिए। आप सभी को बहुत-बहुत प्यार।'

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई
गैल गैडोट की इस तस्वीर में 25 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सेलेब्स उन्हें तीसरी बार मां बनने पर बधाई दे रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा के कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने भी गैल को मां बनने पर बधाई दी। प्रियंका ने कमेंट कर लिखा, बधाई। साथ ही, उन्होंने एक इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

'वंडर वुमन' से मिली पॉपुलैरिटी
बता दें कि गैल गैडोट ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'वंडर वुमन' 1984 सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से उन्हें वर्ल्डवाइड पहचान मिली और लोग उन्हें पसंद करने लगे। इस फिल्म के बाद से ही उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। 'वंडर वुमन' में गैल के साथ क्रिस पाइन, पेड्रो पास्कल और क्रिस्टन विग जैसे स्टार्स अहम किरदार में हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ