बॉलीवुड

‘आर्टिकल 370’ का धमाकेदार ट्रेलर आज होगा रिलीज, पुलिसिया अवतार में दिखेगा यामी गौतम का जलवा

Yami Gautam film Article 370 Trailer: सच्ची घटना पर आधारित ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर 8 फरवरी 2024 (गुरुवार) को रिलीज होगा। यह मूवी आपको सिनेमाघरों में कब देखने को मिलेगी चलिए आपको बताते हैं।

less than 1 minute read
Feb 07, 2024
Yami Gautam film Article 370 Trailer Release

Yami Gautam film Article 370 Trailer: धारा 370 की पूरी कहानी आप सब बड़े पर्दे पर बहुत जल्द देख सकेंगे। सच्ची घटना पर आधारित आर्टिकल 370 का ट्रेलर 8 फरवरी 2024 (गुरुवार) को रिलीज कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम ने दी है। यामी इस मूवी में बतौर एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएंगी। पोस्टर में यामी आर्मी (पुलिस) के वर्दी में नजर आ रही हैं। उनका लुक देखते ही बन रहा है। फिल्म का पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। धमाकेदार ‘आर्टिकल 370’ मूवी आपको सिनेमाघरों में कब देखने को मिलेगी चलिए आपको बताते हैं।

एक्शन मूड में दिखी यामी गौतम
पिछले दिनों यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का टीजर लॉन्च किया गया था। तब लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। ऐसे में अब कल ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ट्रेलर में क्या नया देखने को मिलेगा इस पर अभी संशय है। हालांकि इस मूवी को लेकर लोगों में क्रेज बरकरार है। आदित्य सुहास जांभले ने इस फिल्म (आर्टिकल 370) को डायरेक्ट किया है। लीड रोल में यामी एक्शन मूड में नजर आ रही हैं।

Updated on:
08 Feb 2024 07:59 am
Published on:
07 Feb 2024 08:44 pm
Also Read
View All