बॉलीवुड

क्या है ‘वेदाविद’ का मतलब? यामी गौतम और आदित्य धर ने सोच-समझकर रखा बेटे का ये नाम

Vedavid Meaning: यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम 'वेदाविद' रखा है। इसका मतलब बहुत ही खास है, इसलिए बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक को 'वेदाविद' नाम बहुत पसंद आ रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2024, 5:55 PM IST
vedavid meaning
यामी गौतम और आदित्य धर

यामी गौतम और आदित्य धर अब पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने अक्षय तृतीया (10 मई) को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने 'वेदाविद' रखा है। इसकी जानकारी कपल ने आज ही फैंस के साथ साझा की है। यामी गौतम के पहले बेटे के नाम का मतलब आध्यात्म से जुड़ा है और बहुत ही खास है।

संस्कृत शब्द है 'वेदाविद'

'वेदाविद' एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब है कि ऐसा इंसान जो वेदों को अच्छे से जानता हो। 'वेदाविद' भगवान विष्णु का भी एक नाम है। यामी गौतम और आदित्य धर के बेटे का नाम का मतलब बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक को पसंद आ रहा है।

इन बॉलीवुड सितारों ने यामी गौतम के पोस्ट पर दी बधाई

यामी गौतम की तरफ से ये गुड न्यूज शेयर करने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे कपल को बधाई दे रहे हैं। इनमें आयुष्मान खुराना, मृणाल ठाकुर, रणवीर सिंह और नेहा धूपिया जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।

Updated on:
20 May 2024, 5:55 PM IST
Published on: