बॉलीवुड

हनी सिंह को मुस्लिम समझ कर किया गया ट्रोल, सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर यो यो, वीडियो वायरल

एक वायरल वीडियो में यो यो हनी सिंह एयरपोर्ट पर कंदूरा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक फैन उनके पैर छूता है, तो हनी सिंह हंसते हुए कहते हैं, "अरे... अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं मैं।"

2 min read
Jul 11, 2024
Feature image

इंडियन रैप और सिंगर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों और अतरंगी स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, वह एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। इस वीडियो में हनी सिंह को कंदूरा (या चोगा) पहने हुए देखा गया, जिसे आमतौर पर मुस्लिम समुदाय के लोग उमराह के दौरान पहनते हैं।

क्या है पूरा मामला?

वीरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें यो यो हनी सिंह एयरपोर्ट पर कंदूरा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक फैन उनके पैर छूता है, तो हनी सिंह हंसते हुए कहते हैं, "अरे... अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं मैं।" उनके इस स्टाइल को देखकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोल्स के कमेंट्स

  • एक यूजर ने लिखा, "मुस्लिम बन गया, अब उमराह पर जा रहा है।"
  • दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "हनी पाजी धीरे-धीरे दुबई के शेख बनते जा रहे हैं।"
  • एक अन्य यूजर ने पूछा, "हनी सिंह ने मन बना लिया है क्या इस्लाम कबूल करने का?"

हनी सिंह को फिर हुआ प्यार

ट्रोलिंग के बीच, हनी सिंह की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट करना शुरू किया है। हीरा सोहल को मुंबई में होली के दौरान हनी सिंह के कॉन्सर्ट में देखा गया था। उनके रिश्ते की पुष्टि करीबी सूत्रों ने की है, जिन्होंने बताया कि वे करीब एक साल से डेटिंग कर रहे हैं और पिछले महीने रोमांटिक ट्रिप पर भी गए थे।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के जश्न में भी हनी सिंह ने हिस्सा लिया था, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सोनाक्षी की शादी के 17 दिनों बाद हनी सिंह का यह वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें कंदूरा पहने देखा गया।

यो यो हनी सिंह के इस नए अवतार ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, और उनके फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, हनी सिंह ने अभी तक इन ट्रोल्स का कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Updated on:
11 Jul 2024 01:19 pm
Published on:
11 Jul 2024 01:03 pm